ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

Filmfare OTT Awards 2023 : फिल्मफेयर अवार्ड्स में जुबली जलवा… मिले सबसे ज्यादा अवार्ड, मनोज बाजपेयी और आलिया भट्ट बेस्ट एक्टर; देखें पूरी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क। Filmfare OTT Awards 2023 का आयोजन बीती रात 26 नवंबर को मुंबई में किया गया। इस दौरान कई ओटीटी फिल्म और वेब सीरीज ने फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किए। अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड्स दिए गए। सबसे ज्यादा अवार्ड्स अमेजन प्राइम की वेब सीरीज जुबली को मिले। जुबली ने एक या दो नहीं बल्कि पूरे नौ अवार्ड अपने नाम कर समारोह में जलवा बिखेरा। वहीं मनोज बाजपेयी को बेस्ट एक्टर तो आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में अवार्ड मिला।

जुबली ने किया कमाल

‘जुबली’ ने नौ डिफरेंट कैटेगरी में अवार्ड अपने नाम किए। इस वेब सीरीज में अपारशक्ति खुराना, वामिका गाबी, अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं। वेब सीरीज आजादी से पहले के भारत की कहानी पर बेस्ड है।

  • बेस्ट डायरेक्टर सीरीज- विक्रमादित्य मोटवानी (जुबली)
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- मुकुंद गुप्ता और अपर्णा सूद (जुबली)
  • बेस्ट संपादन- आरती बजाज (जुबली)
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- प्रतीक शाह (जुबली)
  • बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन- श्रुति कपूर (जुबली)
  • बेस्ट वीएफएक्स- अर्पण गगलानी (जुबली)
  • बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- अलोकानंद दासगुप्ता (जुबली)
  • बेस्ट ओरिजिनल साउंडट्रैक- कौसर मुनीर और अमित त्रिवेदी (जुबली)
  • बेस्ट साउंड डिजाइन- ध्रुव पारेख और कुणाल शर्मा (जुबली)

फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड में मुख्य रूप से स्कूप, जुबली और कोहरा वेब सीरीज का जलवा देखने को मिला। वेब ओरिजिनल ओटीटी फिल्मों में गुलमोहर, सिर्फ एक बंदा काफी है और डार्लिंग्स का बोलबाला रहा।

  • बेस्ट सीरीज- स्कूप
  • बेस्ट ओरिजिनल डायलॉग- करण व्यास (स्कूप)
  • क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा सीरीज फीमेल- करिश्मा तन्ना (स्कूप)
  • कोहरा वेब सीरीज के अवार्ड्स
  • बेस्ट डायरेक्टर (क्रिटिक्स)- रणदीप झा (कोहरा)
  • बेस्टर एक्टर ड्रामा सीरीज मेल- सुविंदर विक्की (कोहरा)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ड्रामा सीरीज मेल- बरुण सोबती (कोहरा)
  • बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी- दिग्गी सिसोदिया और गुंजीत चोपड़ा (कोहरा)
  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले- गुंजीत चोपड़ा, सुदीप शर्मा और दिग्गी सिसोदिया (कोहरा)

यहां देखें फिल्मफेयर ओटीटी अवार्डस जीतने वालों की लिस्ट-

  • इन वेब सीरीज को मिले अवार्ड्स
  • बेस्ट सीरीज (क्रिटिक्स)- ट्रायल बाइ फायर
  • बेस्टर एक्टर ड्रामा सीरीज मेल (क्रिटिक्स)- विजय वर्मा (दहाड़)
  • बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा सीरीज फीमेल- राजश्री देशपांडे (ट्रायल बाइ फायर)
  • बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा सीरीज फीमेल (क्रिटिक्स)- करिश्मा तन्ना (स्कूप) और सोनाक्षी सिन्हा (दहाड़)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर ड्रामा सीरीज फीमेल- तिलोत्तमा शोम (दिल्ली क्राइम सीजन 2)
  • बेस्ट मेल एक्टर कॉमेडी – अभिषेक बनर्जी (द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्ने)
  • बेस्टर फीमेल एक्टर कॉमेडी सीरीज – मानवी गगरू (टीवीएफ ट्रिपलिंग)
  • बेस्ट मेल सपोर्टिंग एक्टर कॉमेडी सीरीज – अरुणाभ कुमार (पिचर्स 2)
  • बेस्ट फीमेल सपोर्टिंग एक्टर कॉमेडी सीरीज – शरनाज पटेल (ट्रपिलिंग सीजन 3)
  • बेस्ट कॉमेडी सीरीज- पिचर्स 2
  • बेस्ट नॉन फिक्शनल सीरीज- सिनेमा मरते दम तक

इन ओटीटी फिल्मों को मिले अवार्ड

  • बेस्ट वेब फिल्म अवार्ड- सिर्फ एक बंदा काफी है
  • बेस्ट डायरेक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म अवार्ड- अपूर्व सिंह कार्की (सिर्फ एक बंदा काफी है)
  • बेस्ट एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म इन मेल- मनोज बाजपेयी (सिर्फ एक बंदा काफी है)
  • बेस्ट एक्टर फिल्म मेल अवार्ड (क्रिटिक्स)- राजकुमार राव (मोनिका ओ माइ डार्लिंग)
  • बेस्ट एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म फीमेल अवार्ड- आलिया भट्ट (डार्लिंग्स)
  • बेस्ट एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म फीमेल (क्रिटिक्स)- शर्मिला टैगोर (गुलमोहर), सान्या मल्होत्रा (कटहल)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म मेल अवार्ड- सूरज शर्मा (गुलमोहर)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म फीमेल- अमृता सुभाष (लस्ट स्टोरीज 2), शेफाली शाह (डार्लिंग्स)

इन शॉर्ट फिल्मों को मिले अवॉर्ड्स

  • बेस्ट मेल एक्टर अवार्ड (शॉर्ट फिल्म)- मानव कौल (फिर कभी)
  • बेस्ट फीमेल एक्टर अवार्ड (शॉर्ट फिल्म)- मृणाल ठाकुर (जहान)

अन्य अवार्ड्स

  • बेस्ट स्टोरी अवार्ड – दीपक किंगरानी (सिर्फ एक बंदा काफी है)
  • बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- स्वप्निल सोनावणे (मोनिका, ओ माइ डार्लिंग)
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- मीनल अग्रवाल (काला)
  • बेस्ट संपादन- नितिन बैद (डार्लिंग्स)
  • बेस्ट वॉइस डिजाइन- अनिर्बान सेनगुप्ता (डार्लिंग्स)
  • बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक अवार्ड- अचिंत ठक्कर (मोनिका, ओ माइ डार्लिंग)

(इनपुट – सोनाली राय)

ये भी पढ़ें- जीने के हैं चार दिन… Salman Khan के फैंस के लिए खुशखबरी, चार दिन के लिए टिकट के दाम हुए आधे; इतने रुपये में देख सकेंगे टाइगर 3

संबंधित खबरें...

Back to top button