Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फेसबुक फ्रेंड बना ‘लंदन का कारोबारी’: गिफ्ट के बहाने महिला से 12 लाख की ठगी

भाई बनकर जीता भरोसा, फिर एयरपोर्ट अधिकारी बनकर ठगों ने रची साजिश; जेवर गिरवी रख महिला से वसूले 12 लाख रुपए।
 गिफ्ट के बहाने महिला से 12 लाख की ठगी
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर में साइबर ठगों ने एक महिला को भावनात्मक जाल में फंसाकर 12 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। ठग ने पहले खुद को लंदन का कारोबारी बताकर महिला से दोस्ती की और फिर महंगे उपहार भेजने का झांसा देकर एयरपोर्ट और कस्टम अधिकारियों के नाम पर रकम ऐंठ ली। मामले में मल्हारगंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े तार: 5 करोड़ की वसूली डील में शामिल था बाबा

पुलिस के अनुसार तेली बाखल क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय महिला की फेसबुक पर अमनप्रीत सिंह नामक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने पर दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और व्हाट्सएप पर नियमित चैटिंग करने लगे। आरोपी ने खुद को लंदन में कार और मोबाइल कारोबार से जुड़ा व्यवसायी बताया था। धीरे-धीरे महिला का विश्वास जीतने के बाद आरोपी ने उसे बहन जैसा सम्मान देने की बात कही। महिला भी उसे अपना भाई मानने लगी। इसी दौरान आरोपी ने बताया कि वह भारत आने वाला है और महिला, उसके पति तथा बच्चों के लिए लंदन से महंगे उपहार लेकर आ रहा है। उसने यह बात किसी को नहीं बताने के लिए भी कहा, ताकि परिवार को सरप्राइज दिया जा सके।

और पढ़ें: CG: NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात, बैंक ऑफ इंडिया देगा ₹6 लाख का मुफ्त लाइफ इंश्योरेंस कवर

16 मई को महिला के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट का अधिकारी विक्रम गोस्वामी बताया। उसने कहा कि अमनप्रीत सिंह को विदेशी मुद्रा, सोने की घड़ियों और महंगे आभूषणों के साथ पकड़ा गया है। साथ ही दावा किया कि उसके पास आवश्यक दस्तावेज और ग्रीन कार्ड नहीं होने के कारण कस्टम विभाग ने पार्सल जब्त कर लिया है।

और पढ़ें: बिलासपुर: गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी का समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक की आशंका; फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन

ठगों ने महिला को डराया कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बदलने, कस्टम क्लियरेंस और टैक्स के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम जमा कराने को कहा गया। अमन की मदद करने के नाम पर महिला ठगों के झांसे में आ गई। उसने अपने जेवर तक गिरवी रख दिए और आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में कुल 12 लाख 5 हजार रुपए जमा कर दिए। बाद में जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की। मल्हारगंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें: मोबाइल पर अचानक बजा तेज अलर्ट, लोगों में मची हलचल; जानिए सरकार ने क्यों भेजा यह खास संदेश

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts