PlayBreaking News

Bigg Boss 18 Winner : बिग बॉस 18 के विनर बने करणवीर मेहरा, वहीं विवियन डीसेना बने फर्स्ट रनर अप

Follow on Google News
Bigg Boss 18 Winner : बिग बॉस 18 के विनर बने करणवीर मेहरा, वहीं विवियन डीसेना बने फर्स्ट रनर अप
Bigg Boss 18 Winner : टीवी एक्टर करणवीर मेहरा बिग बॉस सीजन 18 के विनर बन चुके हैं। शो के होस्ट सलमान खान ने विनर की अनाउंसमेंट की। इसके बाद करण को ट्रॉफी और 50 लाख की प्राइस मनी सौंपी गई। बता दे की टॉप 2 कंटेस्टेंट्स में विवियन डीसेना और करण शामिल थे। ग्रैंड फिनाले में सारे एक्स कंटेस्टेंट्स और टॉप 6 के परिजनों ने शिरकत दी। बिग बॉस 18, 6 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ था। टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में करण वीर मेहरा, चुम दरांग, विवियन डीसेना, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने अपनी जगह बनाई थी। 

विनर बने करण, वहीं विवियन फर्स्ट रनर अप 

होस्ट सलमान खान ने विनर को 50 लाख रुपए और चमचमाती ट्रॉफी दी। करणवीर मेहरा ने ‘बिग बॉस 18’ का खिताब अपने नाम किया, जबकि विवियन डीसेना फर्स्ट रनरअप रहे। हालांकि विवियन शो जीतने से चूक गए, लेकिन उनके प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। उन्होंने बेहतरीन अंदाज में गेम खेला और फिनाले तक पहुंचकर फर्स्ट रनर अप का स्थान हासिल किया। हालांकि एलवीश के फैंस के कारण लोग ये कयास लगा रहे थे की इस बार विनर रजत दलाल बनेंगे। लेकिन वह सेकंड रनर अप बने।  

कब शुरू हुआ था ‘बिग बॉस 18’?

सलमान खान हर साल ‘बिग बॉस’ का नया सीजन लेकर आते हैं, जो तीन महीने तक ऑडियंस को खूब एंटरटेन करता है। ‘बिग बॉस 18’ 6 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ था और लगभग साढ़े तीन  महीने तक चलने के बाद 19 जनवरी को सीजन को अपना विनर मिला। 

बिग बॉस 18 की ट्रॉफी का लुक सोशल मीडिया पर वायरल 

मेकर्स ने बिग बॉस सीजन 18 के आखिरी सप्ताह में ट्रॉफी का लुक भी शेयर किया था। इस बार ट्रॉफी पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा बड़ी और खूबसूरत है। ट्रॉफी में बी के दो बड़े सिंबल के साथ ‘विनर- बिग बॉस 18’ लिखा हुआ है। ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Grand Finale : 19 जनवरी को बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले, ट्रॉफी का पहला लुक हुआ वायरल, विनर को लाखों की प्राइज मनी
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts