Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरियाणा के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर ED का छापा, 5 करोड़ कैश… 300 कारतूस और विदेशी राइफल समेत कई कार्टन शराब बरामद

Follow on Google News
हरियाणा के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर ED का छापा, 5 करोड़ कैश… 300 कारतूस और विदेशी राइफल समेत कई कार्टन शराब बरामद
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हरियाणा में कई जगहों पर छापेमारी की। ED ने गुरुवार (4 जनवरी) को हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार, यमुनानगर सीट से विधायक रह चुके INLD नेता दिलबाग सिंह उनके करीबियों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। दिलबाग सिंह के ठिकानों पर हुई छापेमारी में अब तक 5 करोड़ रुपए कैश, 100 से अधिक विदेशी शराब की बोतलें, विदेश में मौजूद कई संपत्तियों के कागजात, अवैध विदेशी राइफल, गोल्ड बिस्किट सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।

25 घंटे से जारी है कार्रवाई

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हरियाणा के यमुनानगर जिले में कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में विभिन्न स्थानों की तलाशी ली। सोनीपत से हरियाणा विधानसभा के सदस्य कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पंवार के आवास पर पिछले 25 घंटे से ईडी की कारवाई जारी है। ईडी के अधिकारी अवैध खनन व ई रवाना स्कैम से जुड़े मामले में कांग्रेसी विधायक से जानकारी जुटा रहे हैं। 4 जनवारी 2024 को सुबह करीब 8 बजे अलग-अलग 5 गाड़ियों में ईडी के अधिकारी व सीआइएसएफ के जवान उनके घर पहुंचे थे। ईडी ने कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले को लेकर एक एफआईआर दायर की थी। ईडी के अधिकारियों को सुरेंद्र पंवार के आवास से कुछ अहम सबूत मिले हैं।

पूर्व विधायक के ठिकानों पर क्या मिला

जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकानों से अवैध विदेशी हथियार, 300 कारतूस, 100 से अधिक शराब की बोतलें और 5 करोड़ नकद, 4/5 किलोग्राम सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं। इसके अलावा भारत और विदेश में कई संपत्तियों के बारे में भी पता चला है। दिलबाग सिंह यमुनानगर सीट से इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व विधायक रह चुके हैं।

अवैध खनन से जुड़ा है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला इलीगल माइनिंग से जुड़ा हुआ है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पिछले दिनों यमुनानगर और आसपास के जिलों में हुए कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गईं हरियाणा पुलिस की कई एफआईआर के बाद सामने आया। आरोप है कि अवैध खनन के जरिए बड़ी मात्रा में सोने चांदी और अन्य धातु को छिपा कर तस्करी की जा रही थी। इसी को लेकर ईडी ने छापेमारी की। ये भी पढ़ें- आज गिरफ्तार हो सकते हैं केजरीवाल…! AAP ने जताई आशंका, दिल्ली CM आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा; मंत्री आतिशी बोलीं- ED की रेड पड़ेगी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts