Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूर्व आईएएस अफसर हर्ष मंदर पर ED की रेड, बाल गृह के पैसों में गड़बड़ी को लेकर पड़ा छापा

नई दिल्ली। पूर्व IAS अफसर और सोशल एक्टिविस्ट हर्ष मंदर के दिल्ली स्थित घर और दफ्तर पर छापा प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मारा है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के इकोनॉमिक विंग की और से कराई गई एफआईआर के बाद की गई है। रेड की कार्रवाई हर्ष द्वारा चलाए जा रहे बाल गृह के पैसे में गड़बड़ी को लेकर की गई है। रेड के तीन घंटे पहले ही हर्ष मंदर और उनकी पत्नी जर्मनी के लिए रवाना हो गए। हर्ष मंदर के घर गुरुवार सुबह करीब 6 बजे ED ने रेड की। ED ने उनके वसंत कुंज स्थित घर और सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज में उनके ऑफिस पर एक साथ छापे मारे। उनके NGO द्वारा चलाए जा रहे दो बालगृहों पर भी रेड की गई। इस रेड से तीन घंटे पहले हर्ष जर्मनी के लिए रवाना हो गए थे। वे बर्लिन की रॉर्बट बोश्च एकेडमी में 6 महीने की फेलोशिप के लिए गए हैं।

क्यों पड़ी रेड

नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की थी। आरोप है कि महरौली में हर्ष के बालगृहों- उम्मीद अमन घर और खुशी रेनबो होम में पैसों की गड़बड़ी पाई गई है। हर्ष मंदर ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बतौर आईएएस अफसर काम किया था। 2002 में गुजरात दंगों के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और NGO से जुड़कर काम करना शुरू कर दिया। वर्तमान में वे नई दिल्ली के सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज के डायरेक्टर हैं। हर्ष वर्तमान केंद्र सरकार के आलोचक हैं। उन्होंने दिल्ली दंगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केस किया था।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts