कोरोना वाइरसराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Update: कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट… एक्टिव केस भी घटे, जानें क्या है रिकवरी रेट

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,734 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 34 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 17,897 लोग ठीक भी हुए। वहीं एक्टिव केस की संख्या में 4,197 की कमी आई है, देश में अब सक्रिय मामले घटकर अब 1,39,792 रह गए हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस: 13,734
कुल मामले: 4,40,50,009
एक्टिव केस: 1,39,792
कुल रिकवरी: 4,33,83,787
कुल मृत्यु: 5,26,430
कुल वैक्सीनेशन: 2,04,60,81,081

क्या है रिकवरी रेट?

देश में कुल संक्रमितों में सक्रिय केस की मौजूदा संख्या 0.32 फीसदी है। अब तक कुल संक्रमितों में से 98.49 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड मृत्यु दर 1.20 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 3.34% दर्ज की गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.79% है।

ये भी पढ़ें- MP Corona Update : प्रदेश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार… 24 घंटे में 164 नए संक्रमित मिले; जानें क्या है रिकवरी रेट

2 दिनों में कोरोना के नए मामलों में आई बड़ी गिरावट

देश में कोरोना के नए मामलों में पिछले 2 दिनों में बड़ी गिरावट आई है। इससे पहले सोमवार को कोराना वायरस के 16464 नए केस सामने आए थे, जबकि रविवार को 19673 केस दर्ज किए गए थे।

स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button