कोरोना वाइरसराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Update: दुनिया का तीसरा ऐसा देश बना भारत…जहां मौंतों का आंकड़ा पांच लाख के पार

देश में कोरोना केस कम होने लगे हैं, लेकिन संक्रमण से होनी वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में 1072 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद अब कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,00,055 हो गया है। भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया, जहां कोरोना से पांच लाख से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं।

संक्रमण दर आई कमी

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,49,394 नए मरीज सामने आए हैं, यह संख्या कल के मुकाबले 13% कम है। इस दौरान 2,46,674 लोग ठीक भी हुए। वहीं अब देश में संक्रमण दर घटकर 9.27% पहुंच गई है। तीसरी लहर में पहली बार नए 1.5 लाख से कम नए केस मिले हैं। 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे।

ये भी पढ़ें- MP Corona Update : 24 घंटे में 6516 नए केस दर्ज, 9 की मौत; CM शिवराज की कोरोना समीक्षा बैठक आज

देश में कोरोना पर एक नजर

कुल मामले: 4,19,52,712
सक्रिय मामले: 14,35,569
कुल रिकवरी: 4,00,17,088
कुल मौतें: 5,00,055
कुल वैक्सीनेशन: 1,68,47,16,068

कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें इस देश में हुईं

पिछले एक सप्ताह से मौतों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिला है। भारत दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया है, जहां आधिकारिक तौर पर कोरोना से पांच लाख से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। दुनिया में अब तक सबसे ज्यादा 9.1 लाख मौतें अमेरिका में हुई हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील में 6.3 लाख से ज्यादा मौतें हुईं। तीसरे नंबर पर भारत है, जहां पांच लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं चौथे स्थान पर रूस है, जहां करीब 3.3 लाख लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन, इन राज्यों में जारी रहेगा बारिश का दौर

संबंधित खबरें...

Back to top button