ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP Politics : जिला पंचायत उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कटारे और उनके समर्थक कांग्रेस में शामिल, 600 वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे भोपाल, PCC चीफ ने दिलाई सदस्यता

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं चुनाव से पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में दमोह जिले की जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारे के पति धर्मेंद्र कटारे और उनके समर्थक बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। भोपाल में उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि धर्मेंद्र कटारे दल बल के साथ विशाल रैली लेकर दमोह से राजधानी भोपाल पहुंचे, उनके काफिले में करीब 600 वाहन शामिल थे। जिससे पीसीसी के आस-पास लिंक रोड पर जाम लग गया था।

बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक।

पथरिया विधानसभा से मिल सकती है टिकट‌!

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस का दामन थमने वालों में धर्मेंद्र कटारे के साथ बटियागढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष मंगल कुशवाहा सहित 5 जनपद पंचायत सदस्यों और कई सरपंचों के नाम शामिल हैं। धर्मेंद्र कटारे शुरू से बीजेपी के नजदीकी माने जाते थे। लेकिन, इसके पहले उन्होंने कभी कोई पार्टी ज्वाइन नहीं की थी। वहीं अब लेकिन शुक्रवार को अचानक उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। अब राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्मेंद्र कटारे पथरिया से टिकट के लिए दावेदारी कर सकते हैं।

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में दमोह जिले के अंतगर्त आने वाली पथरिया विधानसभा की सीट बसपा के खाते में गई थी। बसपा विधायक रामबाई में अपने तेज-तर्रार बयानों के कारण अक्सर ही सुर्खियों में रहती है।

ये चुनाव मध्य प्रदेश की जनता का है : कमलनाथ

इधर, कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने धर्मेंद्र कटारे और उनके समर्थकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि आज प्रश्न किसी उम्मीदवार का नहीं है। चार महीने में चुनाव है याद रखिएगा। ये उम्मीदवारों का चुनाव नहीं है, ये केवल पार्टी का नहीं है। बल्कि ये चुनाव मध्य प्रदेश की जनता का है। कमलनाथ ने सभी से कहा कि अगले चार महीने के लिए सच्चाई का साथ मत छोड़िएगा। जिसको सच्चाई समझ में नहीं आती, उनको समझाइएगा और बताएगा।

उन्होंने आगे कहा कि 15 महीने की सरकार में आधा समय आचार संहिता में निकल गया। 27 लाख किसानों का हमने कर्जा माफ किया है। सीएम शिवराज पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव आते ही घोषणा की मशीन डबल स्पीड से चलती है। मैं आप लोगों से फिर मुलाकात करूंगा और जिले में आकर सबसे मिलूंगा।

कौन है धर्मेंद्र कटारे ?

दरअसल, धर्मेंद्र कटारे बटियागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में रोजगार सहायक के पद पर भी रह चुके हैं। कटारे ने अपनी पत्नी मंजू कटारे को पिछले चुनाव में किशनगंज क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाया, जिसमें मंजू लता बहुमत के साथ जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थी। इसके बाद में वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी चुनीं गईं। दोनों ही अभी तक निर्दलीय थे, किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं किया था।

मध्य प्रदेश की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button