SEHORE NEWS : फिल्मी अंदाज में चला ड्रामा, लड़की वालों पर चढ़ाने के लिए दौड़ा दी लड़के वालों ने कार, VIDEO वायरल होने के बाद हर तरफ हो रही चर्चा....

Follow on Google News
SEHORE NEWS : फिल्मी अंदाज में चला ड्रामा, लड़की वालों पर चढ़ाने के लिए दौड़ा दी लड़के वालों ने कार, VIDEO वायरल होने के बाद हर तरफ हो रही चर्चा....
सीहोर। गुरुवार को एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सीहोर जिले से जुड़ी इस घटना का वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया क्योंकि इसमें दो कारें खेतों में लोगों को कुचलने की कोशिश कर रही थीं, जबकि दौड़ रहे लोग खुद को बचाने के साथ ही कारों पर हमला बोल रहे थे। ये दृश्य किसी साउथ की एक्शन मूवी का नहीं बल्कि सीहोर जिले में एक शादी समारोह में हुए विवाद के बाद का था। इस हादसे में कुल 8 लोगों को चोटें आईं है, लेकिन किसी भी पक्ष ने पुलिस केस दर्ज नहीं कराया है। ये घटना मंगलवार की है, लेकिन इसका वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ।

शराब पीने को लेकर हुआ विवाद

सीहोर के दौलतपुरा ग्राम पंचायत के मन्यासा गांव निवासी शब्बीर बेलदार के बेटे की बारात दोराहा थाना अंतर्गत आने वाले बुगली गांव के इसराइन बेलदार के घर उनकी बेटी से निकाह के लिए पहुंची। मंगलवार को बारात में वर और वधू पक्ष के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान विवाद जब बढ़ा गया तो लड़की वालों ने लड़के पक्ष के आए हुए मेहमानों पर पथराव कर दिया। इसी दौरान बारात में आए लड़के पक्ष के युवक दो कारों में सवार हो गए और गाड़ियां पत्थर फैंक रहे लोगों के पीछे दौड़ाते हुए उन्हें कुचलने की कोशिश की। मौके पर मौजूद गांव वालों ने इसका वीडियो बना लिया। https://x.com/psamachar1/status/1806307295011156352

बच गई जान, टल गया हादसा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खाली मैदान में दो कारें कुछ लोगों को कुचलने के लिए दौड़ाई जा रही हैं। इस दौरान लोग जान बचाने के लिए यहां-वहां भाग रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग कारों पर पत्थर फेंकते और लाठियां बरसाते हुए भी दिख रहे हैं।

पुलिस ने बुलाया तो हुआ समझौता, वधू की हुई विदाई

इस घटना की जानकारी गांव वालों ने मंगलवार को ही पुलिस को दे दी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा था। इस दौरान वर और वधू पक्ष का आपस में समझौता हो गया। जिसके बाद दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर न कराने का फैसला लिय़ा। दोराहा के थाना प्रभारी राजेश सिन्हा के मुताबिक किसी भी पक्ष से शिकायत न मिलने के बाद पुलिस वापस लौट आई। इसके बाद वर पक्ष दुल्हन को विदा कराके अपने साथ ले गया। ये भी पढ़ें- Bhopal News : मनमानी फीस वसूलने वाले 4 स्कूलों पर लगेगा जुर्माना, कलेक्टर ने एक्स्ट्रा फीस वापस करने के दिए आदेश
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts