Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुर्ग में ED का बड़ा एक्शन!BJP नेता और बिजनेसमैन चतुर्भुज राठी के घर-दफ्तर पर छापा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ED ने भाजपा नेता और बड़े कारोबारी चतुर्भुज राठी के आवास और कार्यालय पर सुबह-सुबह छापेमारी की। ईडी की टीम ने कंपनियों के वित्तीय लेन-देन, बैंक रिकॉर्ड और सरकारी ठेकों से जुड़े कागजात खंगाले। बताया जा रहा है कि जांच का दायरा राठी से जुड़ी कई फर्मों और उनके कारोबारी नेटवर्क तक फैला हुआ है, जिनमें इंफ्रास्ट्रक्चर और कोयला कारोबार से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं।
BJP नेता और बिजनेसमैन चतुर्भुज राठी के घर-दफ्तर पर छापा
social media

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 30 अप्रैल की की सुबह अचानक बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भाजपा नेता और बड़े कारोबारी चतुर्भुज राठी के आवास और दफ्तर पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई, जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई।

कैसे हुई कार्रवाई- एक साथ दो जगह दबिश

सूत्रों के मुताबिक, ED के करीब एक दर्जन से अधिक अधिकारी चार गाड़ियों में सवार होकर दुर्ग के पुलगांव स्थित महेश कॉलोनी पहुंचे। टीम ने दो अलग-अलग जगहों चतुर्भुज राठी का आवास, उनका कार्यालय (पुलगांव नाला स्थित अमर बिल्डर्स ऑफिस) पर एक साथ कार्रवाई शुरू की।

/img/99/1777536673374

अचानक हुई कार्रवाई से माहौल बदला

जैसे ही टीम पहुंची, स्थानीय लोग हैरान रह गए। सुबह-सुबह अचानक हुई इस एंट्री से कॉलोनी में हलचल बढ़ गई। सुरक्षा व्यवस्था तुरंत मजबूत कर दी गई। घर और ऑफिस दोनों पर सर्च ऑपरेशन जारी किया। ED की टीम ने घर और कार्यालय दोनों जगह दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। फाइलों और कागजात की गहन छानबीन, बैंकिंग लेन-देन की जांच, कंपनी रिकॉर्ड की जांच और डिजिटल डेटा की भी पड़ताल साथ ही दोनों जगह अलग-अलग टीमों को तैनात किया गया है ताकि जांच तेज और व्यवस्थित तरीके से हो सके।

यह भी पढ़ें: पत्नी पर 18 वार, बेटे पर 14… महिला ने कॉन्स्टेबल के परिवार पर किया हमला, बेटियों ने कैसे बचाई जान? जानें दुर्ग का दिल दहला देने वाला मामला

किन कंपनियों पर जांच का फोकस?

जांच एजेंसी का फोकस चतुर्भुज राठी से जुड़ी कई कंपनियों पर बताया जा रहा है। इनमें अमर इंफ्रास्ट्रक्चर (अमर बिल्डीकॉन), अमर महाबीर कोल माइन्स, अमर प्राइवेट लिमिटेड, टार कारपेट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। ED इन कंपनियों के बैंक ट्रांजेक्शन, सरकारी अनुबंध, निवेश पैटर्न और फंड फ्लो की गहराई से जांच कर रही है।

/img/99/1777536528766

ठेकों से लेकर कोयला तक फैला कारोबार

चतुर्भुज राठी का नाम क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी के रूप में जाना जाता है। उनका मुख्य कारोबार कथित तौर पर सरकारी ठेकों से जुड़ा है। मुख्य बिजनेस क्षेत्र में सड़क निर्माण परियोजनाएं, पुल निर्माण कार्य, शॉपिंग मॉल्स का संचालन और कोयला खदानों में हिस्सेदारी है। अब यही अलग-अलग बिजनेस गतिविधियों के वित्तीय रिकॉर्ड अब जांच के दायरे में हैं।

यह भी पढ़ें: ED का बड़ा एक्शन: अनिल अंबानी की 3034 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 40 हजार करोड़ से ज्यादा का बकाया

भारतमाला परियोजना से जुड़ाव की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, जांच में भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित गड़बड़ी के पहलू भी सामने आए हैं। हालांकि अभी ED ने आधिकारिक रूप से पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन जांच का एक हिस्सा इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट से जुड़े लेन-देन पर भी केंद्रित बताया जा रहा है।

मौके पर मौजूद थे चतुर्भुज राठी

जानकारी के अनुसार, जिस समय ED की टीम पहुंची, उस वक्त चतुर्भुज राठी अपने घर पर मौजूद थे। हालांकि आगे की पूछताछ और स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। स्थानीय लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी गई ताकि जांच में कोई बाधा न आए।

आगे क्या हो सकता है?

यह कार्रवाई अभी शुरुआती चरण में है। आने वाले दिनों में पूछताछ बढ़ सकती है और दस्तावेज जब्त किए जा सकते हैं। वित्तीय लेन-देन का पूरा ऑडिट सामने आ सकता है और अगर अनियमितता पाई गई तो केस और गहराई पकड़ सकता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts