राष्ट्रीय

DGCA ने एअर इंडिया पर लगाया 30 लाख का जुर्माना, महिला यात्री से बदसलूकी के बाद नियम उल्लंघन में कार्रवाई

नई दिल्ली। महिला यात्री पर सहयात्री द्वारा पेशाब करने के मामले में डीजीसीए ने एअर इंडिया पर कड़ी कार्रवाई की है। विमानन नियामक ने कंपनी पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाने के साथ ही विमान के पायलट इन कमांड का लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है।

न्यूयॉर्क – दिल्ली फ्लाइट में हुई थी घटना

घटना 26 नवंबर 2022 की है। इस दिन न्यूयार्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में यात्री शंकर मिश्रा ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब की थी। यह महिला के साथ बदसलूकी का मामला था। डीसीसीए ने नियमों के उल्लंघन पर एअर इंडिया पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। पायलट इन कमांड का लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड करने के साथ ही एअर इंडिया की डायरेक्टर इन फ्लाइट सेवाओं पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

छह जनवरी को पकड़ा गया था आरोपी

इस मामले में आरोपी मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे एक महीने के लिए नो फ्लाई लिस्ट में डाला गया है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली पुलिस के कहने पर आव्रजन ब्यूरो ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था। आरोपी के बारे में जानकारी लेने के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम मिश्रा के एक रिश्तेदार से मिलने मुंबई पहुंची थी और पूछताछ भी की थी। मिश्रा को 6 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।

चार महीने के लिए नो फ्लाइट लिस्ट में डाला

एअर इंडिया ने आरोपी शंकर मिश्रा को 4 माह के लिए नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया है। हालांकि, आरोपी शंकर मिश्रा ने अपना जुर्म नहीं कबूला है। उसने पुलिस पूछताछ में कहा था कि महिला ने खुद पर यूरिन की थी। एअर इंडिया के प्रवक्ता का कहना है कि पूर्व जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय आंतरिक समिति ने इस मामले में जांच की और शंकर मिश्रा को ‘बुरे व्यवहार वाला यात्री’ बताया।

संबंधित खबरें...

Back to top button