Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रेप मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को राहत, 21 दिनों की फरलो पर जेल से बाहर आया

रेप मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को राहत, 21 दिनों की फरलो पर जेल से बाहर आया
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और रेप मामले में हरियाणा की रोहतक जेल में सजा काट रहा दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह जेल से बाहर आ गया है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने 21 दिन की ‘फरलो' को एक दिन पहले मंजूर किया था। इस साल जेल से राम रहीम की यह तीसरी अस्थायी रिहाई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा- राम रहीम करीब दो बजे जेल से बाहर आया।

फरलो के लिए राम रहीम ने दिया था आवेदन

अस्थायी रिहाई की अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के बर्नावा में स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा। डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय हरियाणा के सिरसा में है। राम रहीम ने फरलो के लिए आवेदन किया था। वह अपनी दो शिष्या से रेप के लिए 20 वर्ष के कारावास की सजा काट रहा है। इस बीच, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने डेरा प्रमुख को 21 दिन का फरलो देने के हरियाणा सरकार के कदम पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि वह रेप और हत्या जैसे जघन्य अपराधों के लिए सजा काट रहा है। ये भी पढ़ें- मुंबई : मेट्रो कंस्ट्रक्शन के पास लावारिश सूटकेस में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

सिख समुदाय के बीच अविश्वास का माहौल

सीएम धामी ने कहा कि इससे सिख समुदाय के बीच अविश्वास के माहौल को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि डेरा प्रमुख को बार-बार जेल से अस्थायी रिहाई दी जा रही है, लेकिन सरकारें 'बंदी सिंह' (सिख कैदियों) की रिहाई के लिए सिख समुदाय द्वारा उठाई गई आवाज नहीं सुन रही हैं। इससे पहले डेरा प्रमुख 30 जुलाई को 30 दिन की पैरोल पर सुनारिया जेल से बाहर आया था। डेरा प्रमुख को जनवरी में 40 दिन की पैरोल दी गई थी। पिछले साल अक्टूबर में भी उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी। ये भी पढ़ें- बिहार में एकतरफा प्यार में खूनी वारदात : लखीसराय में अर्घ्य देकर लौट रहे परिवार पर फायरिंग, 2 भाई-1 बहन समेत तीन की मौत
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts