
जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली सरकार के राज्य महिला अयोग दिल्ली के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न जिलों से महिलाओं का सम्मान किया जाता है। इस बार महिला दिवस पर मध्य प्रदेश की 3 महिलाएं शामिल है। वहीं जबलपुर संस्कारधानी की शांति यादव का 8 मार्च को राज्य महिला आयोग के द्वारा सम्मान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: लव स्टोरी का खौफनाक अंत : एक ही फंदे से लगाई जीजा-साली ने फांसी, 9 दिन से थे लापता
मप्र की 3 महिलाएं होंगी सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राज्य महिला आयोग दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न जिलों से महिलाओं के प्रति सम्मान और देश की प्रेरणा स्रोत महिलाओं का सम्मान किया जाता है। इस बार महिला दिवस पर मध्य प्रदेश की 3 महिलाएं के नाम शामिल है, जिनमें भोपाल से 2 और जबलपुर से 1 है। जबलपुर संस्कारधानी की शांति यादव का 8 मार्च को राज्य महिला आयोग के द्वारा सम्मान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: शहडोल में दर्दनाक हादसा: छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही बस पलटी, 3 की मौत, 36 यात्री घायल
दिल्ली रवाना हुए ये लोग
रविवार शाम 6:00 बजे महाकौशल एक्सप्रेस से आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. मुकेश जायसवाल के साथ संस्कारधानी को गौरव सम्मान बढ़ाने वाली शांति यादव उनकी बेटी को लेकर दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा एवं राज्य महिला आयोग आयोग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शांति यादव का सम्मान किया जाएगा। डॉ. मुकेश जायसवाल ने कहा निश्चित ही जबलपुर संस्कारधानी के गौरव का विषय है। जबलपुर की प्रत्येक मातृशक्ति सम्मानित महसूस करेंगी है।