PlayBreaking News

दिल्ली में CM मोहन यादव की जनसभा, केजरीवाल को बताया वर्तमान का रावण, कहा-सत्ता की आड़ में रचा झूठा षडयंत्र

Follow on Google News
दिल्ली में CM मोहन यादव की जनसभा, केजरीवाल को बताया वर्तमान का रावण, कहा-सत्ता की आड़ में रचा झूठा षडयंत्र
नई दिल्ली। जापान यात्रा से लौटने के बाद आज सीएम डॉ मोहन यादव दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सीएम ने उत्तम नगर विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह रावण ने सीता माता का हरण करने के लिए सोने का एक झूठा हिरण बनाया था। उसी तरह से केजरीवाल ने सत्ता की आड में झूठा प्रपंच बनाया। ये केजरीवाल वर्तमान का रावण है। केजरीवाल ने दिल्ली को कहां से कहां गिरा दिया है। इन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं हैं।

अंग्रेज गए और कांग्रेस आ गई - सीएम

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि मेरे परिवार में कभी कोई मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक नहीं बना। सिर्फ मैंने ही कमल का फूल पकड़ा और बीजेपी ने मुख्यमंत्री बनाकर हमें गौरवान्वित किया। ये दर्शाता है कि सच्चे अर्थों में हमारे देश में आजादी है। चंद्रशेखर आजाद ने अपने जीवन के सबसे अच्छे समय को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़कर निकाला। सीएम ने कहा- भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस इन सभी ने लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर अपना शीश भारत माता के चरणों में चढ़ा दिया। लेकिन, दुर्भाग्य से अंग्रेज गए और कांग्रेस आ गई।

वर्तमान का रावण है केजरीवाल - डॉ मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस और दूसरी तरफ उससे बड़ा बाप ये आप वाला आ गया। इसने कांग्रेस और बीजेपी के बीच में से झूठा स्वप्न दिखाया। जैसे सीता माता का हरण हुआ। रावण ने माया रचकर सीता माता के हरण का षडयंत्र रचा। ये वर्तमान का रावण है केजरीवाल। सत्ता की आड में झूठा प्रपंच बनाकर इसने दिल्ली को कहां से कहां गिरा दिया। इसको जनता से कोई लेना देना नहीं था।

पूरी दिल्ली का सत्यानाश हो गाय

सीएम ने कहा कि केजरीवाल को बस कुर्सी चाहिए थी। इसके लिए उन्होनें क्या-क्या झूठ नहीं बोला। मैं दो कमरे के मकान में फ्लैट में रहूंगा। मैं पार्टी नहीं बनाउंगा। बेचारे अन्ना हजारे रो रहे हैं, कहां केजरीवाल से पाला पड़ा। सत्यानाश कर दिया पूरी दिल्ली का। आज दिल्ली में कचरे के पहाड़ लगे हैं। चारों तरफ गंदगी हो रही। यमुना जी के आंसू बह रहे। इनको फर्क नहीं पड़ा। दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है। जब अयोध्या में भगवान राम मुस्करा रहे हैं तो यमुना जी का कृष्ण कन्हैया वो क्यों चुप रहेगा। दिल्ली को दुनिया की सबसे अच्छी राजधानी बनाना है। डबल इंजन की सरकार चलाना है। ये भी पढ़ें - लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धारण किया ‘मौन व्रत’, इस बार कौन होगा निशाना ! सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts