Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दीपिका पादुकोण के गाने 'दीवानी-मस्तानी' की मुरीद हुई 'द ऑस्कर अकेडमी', ऑफिशियल पेज पर किया शेयर; रणवीर सिंह बोले- मंत्रमुग्ध

दीपिका पादुकोण के गाने 'दीवानी-मस्तानी' की मुरीद हुई 'द ऑस्कर अकेडमी', ऑफिशियल पेज पर किया शेयर; रणवीर सिंह बोले- मंत्रमुग्ध
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों लाइमलाइट से दूर प्री प्रेग्नेंसी फेस को इंजॉय कर रही हैं। इसी के साथ उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। द अकेडमी यानी ऑस्कर अवार्ड्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दीपिका पादुकोण के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ को फीचर किया है। जिसे देख रणवीर सिंह भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।

दीपिका के मस्तानी गाने ने रचा इतिहास

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'दीवानी मस्तानी' को ऑस्कर अवार्ड्स देने वाली संस्था के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। इसे शेयर करते हुए संस्था ने कैप्शन में लिखा- 'श्रेया घोषाल ने ये गाना गया है। दीपिका पदुकोण ने 'दीवानी मस्तानी' गाने पर डांस किया है। फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' का एक हिट ट्रैक है, जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा सह-कलाकार थे।'

रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट

इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- मेस्मेरिक। खुद दीपिका ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इसे शेयर करते हुए कुछ नहीं लिखा। इस पोस्ट पर फैंस ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- इस गाने में दीपिका की खूबसूरती... मुझे नहीं लगता कि कोई दूसरी एक्ट्रेस उनकी तरह इसे निभा पाएगी। दूसरे ने लिखा- यह हिंदी सिनेमा में अब तक के सबसे महान गीतों में से एक है। तीसरे यूजर ने लिखा- मस्तानी के रूप में दीपिका हमेशा प्रतिष्ठित रहेंगी।

2015 की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म

‘दीवानी मस्तानी’ गाना 2015 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म का है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा साथ नजर आए थे। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड 356 करोड़ रुपए कमाए थे। यह 2015 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। Deepika padukone pregnancy news

पेरेंट्स बनने वाले हैं दीपिका-रणवीर

दीपिका-रणवीर के घर ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं। एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। दीपिका ने पोस्ट में बताया था कि वो सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने पोस्ट में तारीख बताई और लिखा – सितंबर 2024। ये भी पढ़ें - रीवा की राजकुमारी Mohena Kumari के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी को दिया जन्म; सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से हुईं थीं फेमस
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts