इंदौरमध्य प्रदेश

Alirajpur News : आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत! जंगल में मिला शव; जांच में जुटा वन विभाग

अलीराजपुर। लेपर्ड स्टेट कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में आए दिन तेंदुए (Leopard) की मौत हो रही है। नया मामला अलीराजपुर से सामने आया है। ग्राम केलकुआ के जंगल में तेंदुए का शव मिला है। फिलहाल, तेंदुए की मौत का कारण आपसी संघर्ष का होना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की पड़ताल में जुट गई है।

क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, केलकुआ गांव के ग्रामीणों को जंगल में तेंदुए मृत अवस्था में पड़ा मिला। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल फॉरेस्ट टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीराजपुर ले भेजा गया। वहीं तेंदुए की उम्र करीब 2 वर्ष बताई जा रही है।

आपसी संघर्ष से मौत का अनुमान

ग्रामीणों का कहना है कि बीती रात उन्होंने दो तेंदुओं की आवाज सुनी थी। संभवत: दोनों के बीच लड़ाई हुई होगी, जिसमें एक तेंदुए की मौत हो गई। फिलहाल, तेंदुए की मौत का कारण अज्ञात है। फॉरेस्ट टीम का कहना है कि पोस्टमार्टम और जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

नागपुर हाईवे पर हुई थी तेंदुए की मौत

दरअसल, कुछ दिन पहले ही नागपुर हाईवे पर बढ़ चिचोली के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई थी। सुबह वन विभाग की टीम को सड़क पर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात 4 पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Chhindwara News : अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, नागपुर हाईवे पर मिला शव; जांच में जुटा वन विभाग

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button