अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

China President: तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने शी जिनपिंग, 2028 तक संभालेंगे देश की बागडोर

बीजिंग। नेशनल पीपल्स कांग्रेस (NPC) की 14वीं बैठक में शुक्रवार को शी जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने पर मुहर लग गई। उन्हें तीसरी बार राष्ट्रपति बनाने का प्रस्ताव 2977 वोटों से पास हुआ। शी जिनपिंग कम्युनिस्ट पार्टी के पहले नेता हैं जिन्हें तीसरी बार कार्यकाल मिला है। उनसे पहले पार्टी के संस्थापक माओत्से तुंग ने दो बार अपने पांच-पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था।

अक्टूबर में ही हो गया था फैसला

शी जिनपिंग को तीसरी बार राष्ट्रपति बनाने का रास्ता पिछले साल अक्टूबर में ही साफ हो गया था। जब पीपल्स पार्टी की सालाना नेशनल पीपल्स कांग्रेस का आयोजन किया गया था। कम्युनिस्ट पार्टी ने एकमत होकर उनके नाम पर मुहर लगाई थी। अब वो अपने भरोसेमंद ली कियांग को चीन का प्रीमियर यानी प्रधानमंत्री बनाएंगे। शुक्रवार को ही जिनपिंग को चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का अध्यक्ष भी चुन लिया गया।

तीसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने वाले दूसरे नेता बने

शी जिनपिंग के सत्ता में आने से पहले चीन के राष्ट्रपति पांच साल के दो कार्यकाल या अधिकतम 68 साल की उम्र तक ही राष्ट्रपति रह सकते थे। शी जिनपिंग ने साल 2013 में सत्ता में आने के बाद इस नियम को खत्म कर दिया। यही वजह है कि शी जिनपिंग 69 साल के होने और दो कार्यकाल सफलतापूर्वक कर लेने के बाद भी तीसरी बार देश के राष्ट्रपति चुने गए। 69 साल के शी तीसरे कार्यकाल के साथ ही आधुनिक चीन के सबसे लंबे वक्त तक राष्ट्र प्रमुख बन गए हैं। माऊ त्सेतुंग के बाद वह दूसरे नेता है, जिन्हें लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है।

सेना पर 18 लाख करोड़ खर्च करेगा चीन

बैठक में फैसला लिया गया है कि, साल 2023 में चीन अपनी रक्षा पर 18 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगा। जो भारत के डिफेंस बजट से लगभग 3 गुना ज्यादा है। वहीं चीन की इकोनॉमिक ग्रोथ के टारगेट को 2023 के लिए 5 प्रतिशत रखा गया है।

अंतर्राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button