व्यापार जगत

Crypto Crash : क्रिप्टोकरेंसी बाजार में चार दिनों में ही 25% तक की आई गिरावट, Shiba Inu में सबसे बड़ी गिरावट

क्रिप्टो बाजार के लिए साल 2022 की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। क्रिप्टोरकरेंसी बाजार में गिरावट का दौर अभी जारी है। ग्लोबल एक्सचेंजों पर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की आज की कीमत 39,000 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपए) पर बनी हुई है। कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है।

बिटकॉइन का हाल बेहाल

ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की आज की कीमत 39,000 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपए) पर बनी हुई है। गौरतलब है कि अगस्त 2021 के बाद बिटक्वाइन का यह सबसे निचला स्तर है। नवंबर 2021 में पीक पर पहुंचने के बाद से इसकी कीमत में अब तक 46% की गिरावट आ चुकी है। नवंबर में बिटकॉइन की कीमत 68,990 डॉलर पहुंच गई थी। पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन की वर्तमान कीमत में 6.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। भारत में बिटकॉइन की कीमत कॉइनस्विच कुबेर पर 29.35 लाख रुपए पर चल रही है।

इथेरियम का भाव इस साल 20% टूटा

दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो इथेरियम की कीमत बुरी तरह से लुढ़की है। शुक्रवार को जहां इसमें 9 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, वहीं शनिवार को इसका दाम 11.59 फीसदी या 26,924 रुपए टूटकर 2,05,323 रुपए रह गया। पिछले 24 घंटे में ईथर की वर्तमान कीमत में 10% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।इस साल के शुरू होने से अब तक इसमें करीब 20 फीसदी गिरावट आ चुकी है।

य भी पढ़ें- रिलायंस इंडस्ट्रीज की बड़ी डील: न्यूयॉर्क के लग्जरी होटल मैंडारिन ओरिएंटल को 729 करोड़ रुपए में खरीदा 

क्रिप्टोकरेंसी में कितनी गिरावट आई?

वसीर एक्स (WAZIRX) के मुताबिक शनिवार शाम 4 बजे तक शीबा इनु में 25 प्रतिशत, डॉजक्वाइन में 15 प्रतिशत, डेंट में 22 प्रतिशत,  IOTX में 24 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। वहीं सोलाना में 18 फीसदी,  पोल्काडॉट में 18 फीसदी, टेरा में 22 फीसदी,  बिनांस क्वाइन में 15 फीसदी, लाइटक्वाइन में 11 फीसदी और कार्डानो में 9 फीसदी की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें- जियो ने समय से पहले चुकाए स्पेक्ट्रम के 30,791 करोड़ रुपए, कंपनी को हुई 1200 करोड़ की बचत

चार दिनों में ही आई 25% गिरावज

पिछले चार दिनों में ही क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू में करीब 25% की गिरावट आई है। वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप शनिवार को 5 फीसदी से अधिक गिरकर 2 खरब डॉलर के निशान से नीचे 1.98 खरब डॉलर पर आ गया। इससे निवेशकों को खरबों रुपए का नुकसान हुआ है।

संबंधित खबरें...

Back to top button