कोरोना वाइरसताजा खबरस्वास्थ्य

Corona Cases India : देश में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन! एक्टिव केस 50 हजार पार, मौतों का आंकड़ा बढ़ा

नई दिल्ली। देश में कोरोना के एक्टिव केस 50 हजार के पार हो गए हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 10,753 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गई है। बता दें कि, इससे पहले पिछले साल 4 सितंबर को 50 हजार से ज्यादा एक्टिव केस दर्ज किए गए थे।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस : 10,753

एक्टिव केस : 53,720

कुल मामले : 4,48,08,022

कुल रिकवरी : 4,42,23,211

कुल मृत्यु : 5,31,091

कुल वैक्सीनेशन : 220.66 करोड़

कोरोना से 27 लोगों की मौत

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 27 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में संक्रमण से 6, महाराष्ट्र में 4, राजस्थान में 3 और छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत हुई है। इस सूची में केरल की 6 पुरानी मौतों को भी जोड़ा है।

क्या है रिकवरी रेट ?

देश में इस वक्त एक्टिव केस 0.12% हैं, जबकि अब तक कुल संक्रमितों में से 98.69 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 6.78% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.49% दर्ज की गई है। वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

तीन राज्यों ने मास्क किया अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन राज्यों ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य है। सरकार ने जिला और पंचायत प्रशासन को इसकी निगरानी करने का आदेश दिया है। वहीं केरल में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके अलावा पुडुचेरी प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

मई से रोजाना आ सकते हैं 20 हजार केस

IIT कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि, देश में जो कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है वो सामान्य खांसी-जुकाम की तरह रहेगा। देश में कोरोना के केस बढ़ना नेचुरल इम्युनिटी कम होने के संकेत हैं। देश में आने वाले 2 महीनों में कोरोना के केस हर रोज 15 हजार से 20 हजार तक आ सकते हैं। हालांकि, कोरोना को अन्य सीजनल बीमारी की तरह नहीं देख सकते, क्योंकि पता नहीं कौन सा वैरिएंट कितना खतरनाक निकल आए।

ये भी पढ़ें- Corona Cases India : कोरोना के नए केस 11 हजार के पार, 29 लोगों की मौत; एक्टिव केस 50 हजार के करीब

संबंधित खबरें...

Back to top button