CG NEWS:महंगे बिजली बिल पर कांग्रेस का हमला, घर-घर पहुंचकर बांटे स्मार्ट मीटर हटाने के आवेदन

विकास उपाध्याय के नेतृत्व में डीडी नगर और डंगनिया में जनसंपर्क अभियान, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी। रायपुर में कांग्रेस ने महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कॉलोनियों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
महंगे बिजली बिल पर कांग्रेस का हमला, घर-घर पहुंचकर बांटे स्मार्ट मीटर हटाने के आवेदन

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने रविवार को रायपुर के डंगनिया, डीडी नगर और अनुपम गार्डन क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर घर-घर स्मार्ट मीटर हटाने के आवेदन पत्र बांटे। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल बढ़े हैं और सरकार आम जनता की शिकायतों को नजरअंदाज कर रही है।

CG NEWS: रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच के लिए 8 सदस्यीय SIT गठित

महंगे बिजली बिल पर कांग्रेस का विरोध

रायपुर में कांग्रेस ने महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कॉलोनियों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

/img/129/1784457130313

CG NEWS: चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के शक में युवक को लात मारकर गिराया, आरोपी यात्री गिरफ्तार

घर-घर बांटे गए आवेदन पत्र

अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर हटाने और बदलने के लिए आवेदन पत्र वितरित किए। नेताओं ने लोगों से आवेदन भरकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने की अपील भी की।

/img/129/1784457225358

बढ़ते बिजली बिल पर सरकार को घेरा

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। उनका आरोप है कि इससे आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

CG NEWS: पहली बारिश में धंसी 33 करोड़ों की सड़क, बिलासपुर में निर्माण गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल

विकास उपाध्याय का सरकार पर निशाना

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर का बोझ डाल रही है। उन्होंने दावा किया कि अन्य राज्यों में भी स्मार्ट मीटर को लेकर सावधानी बरती गई, जबकि छत्तीसगढ़ में लोगों की आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

/img/129/1784457234742

जनआंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान नहीं किया तो इस मुद्दे पर राज्यभर में व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा।

CG NEWS: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा हथियार जखीरा बरामद, BSF ने 7 बंदूकें और भारी मात्रा में गोला-बारूद किया जब्त

कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

अभियान में देव साहू, संदीप शर्मा, कुलदीप, शिवश्याम शुक्ला, मन्नू वाजपेयी, योगेश दीक्षित, भीम यादव, ईश्वरी, संदीप सिरमौर, अमन गिल, विजय गीधवानी, श्रीनाथ भोगल, वेदप्रकाश कुशवाहा, अजित और किशन गोस्वामी सहित कई कांग्रेस कार्य कर्ता मौजूद रहे।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts