Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विंध्यवासियों को मिली नई उड़ान :सीएम डॉ. मोहन यादव ने रीवा-दिल्ली हवाई सेवा का किया शुभारंभ, पीएम मोदी ने भेजा बधाई संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय से रीवा–दिल्ली–रीवा हवाई सेवा का वर्चुअली शुभारंभ किया। 72 सीटर विमान से शुरू हुई यह नई कनेक्टिविटी विंध्य क्षेत्रवासियों की यात्रा को और अधिक तेज, सहज और सुविधाजनक बनाएगी।
Follow on Google News
सीएम डॉ. मोहन यादव ने रीवा-दिल्ली हवाई सेवा का किया शुभारंभ, पीएम मोदी ने भेजा बधाई संदेश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा-दिल्ली-रीवा हवाई सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। 72 सीटर विमान से शुरू हुई यह नई एयर कनेक्टिविटी विंध्य क्षेत्र के लोगों को सीधे राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ देगी। मुख्यमंत्री ने इस सेवा को प्रदेश के विकास और समृद्धि की दिशा में एक 'नई उड़ान' बताया।

    Twitter Post

    हफ्ते में तीन दिन चलेगी फ्लाइट

    रीवा से दिल्ली के बीच अब अलायंस एयर एविएशन कंपनी की 72 सीटर फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।

    • दिल्ली से फ्लाइट नंबर 9I-675 शाम 5:25 बजे रवाना होकर रात 8:00 बजे रीवा पहुंचेगी।
    • रीवा से फ्लाइट नंबर 9I-676 रात 8:25 बजे उड़ान भरकर रात 10:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

    इससे अब विंध्य क्षेत्र के नागरिकों को रेल या सड़क मार्ग के बजाय तेज, सहज और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

    पीएम मोदी ने दी बधाई 

    रीवा से दिल्ली हवाई सेवा के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई संदेश भेजा। उन्होंने लिखा- अपने समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक वैभव के लिए प्रसिद्ध रीवा अब हवाई संपर्क से नई ऊंचाइयों को छूने जा रहा है। यह संपूर्ण विंध्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के एक नए युग का शुभारंभ करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सेवा व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएं खोलेगी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को और मजबूत बनाएगी।

    Twitter Post

    समृद्धि की नई उड़ान, विकास को नई दिशा

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह नई उड़ान न केवल विंध्य क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा- रीवा को नई उड़ान की सौगात, विन्ध्य के विकास को मिली नई दिशा। रीवा-दिल्ली हवाई सेवा से जुड़ा विन्ध्य, बढ़ा प्रदेश का गौरव। सीएम ने बताया कि जल्द ही रीवा से इंदौर के लिए भी 72 सीटर हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

    रीवा एयरपोर्ट का विस्तार कार्य जारी

    रीवा एयरपोर्ट के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। एयरपोर्ट के लिए 65 एकड़ भूमि पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है। साथ ही 258 एकड़ अतिरिक्त भूमि का भी अर्जन किया गया है ताकि हवाई पट्टी और टर्मिनल क्षेत्र का विस्तार किया जा सके।

    विन्ध्य क्षेत्र को मिलेगी विकास की नई उड़ान

    इस सेवा के शुरू होने से विंध्यवासियों के लिए निवेश, रोजगार और पर्यटन के अवसर बढ़ेंगे। सरकार का मानना है कि इस कनेक्टिविटी से स्थानीय उद्योगों को नई पहचान मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts