PlayBreaking News

भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने पुलिस परिवार के साथ लगाया रुद्राक्ष का पौधा, प्रदेश की पुलिस इकाइयों में 1.25 लाख पौधे रोपे

Follow on Google News
भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने पुलिस परिवार के साथ लगाया रुद्राक्ष का पौधा, प्रदेश की पुलिस इकाइयों में 1.25 लाख पौधे रोपे
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23वीं एवं 25वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान' के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के साथ ही संपूर्ण प्रदेश की पुलिस इकाइयों में एक साथ 1 लाख 25 हजार पौधे रोपे गए। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रम स्थल आगमन पर पुलिस बैंड द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने गार्डन ऑफ़ ऑनर का निरीक्षण किया।

प्रदेश में 5 करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस पर आरंभ एक पेड़ मां के नाम अभियान ने पूरे देश में जन अभियान का स्वरूप ले लिया है। प्रदेश में भी 5 करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक चेतना को जगाने की कोशिश है। https://x.com/psamachar1/status/1811297395398889738

जवानों के साथ-साथ परिवार ने भी मानी जिम्मेदारी

सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पौधरोपण को अपनी प्राथमिकता में शामिल करना पुलिस की संवेदनशीलता को दर्शाता है। हर्ष का विषय है कि पुलिस जवानों के साथ-साथ उनके परिवार भी पौधरोपण को अपनी जिम्मेदारी मान रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस की कार्यवाही और संपूर्ण प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की कार्य प्रणाली की प्रशंसा की। ये भी पढ़ें- Ashoknagar News : पिता ने दो बच्चों को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा, VIDEO बनाकर पत्नी को भेजा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts