PlayBreaking News

पचमढ़ी की यात्रा पर CM डॉ. मोहन यादव, सपत्नीक किए बड़ा महादेव गुफा मंदिर में दर्शन, रेश्मी वस्त्रों की प्रदर्शनी देखी

Follow on Google News
पचमढ़ी की यात्रा पर CM डॉ. मोहन यादव, सपत्नीक किए बड़ा महादेव गुफा मंदिर में दर्शन, रेश्मी वस्त्रों की प्रदर्शनी देखी
पचमढ़ी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नए वर्ष की शुरुआत के पहले दिन बुधवार को पर्वतीय स्थल पचमढ़ी की यात्रा पर पहुंचे और उन्होंने सपत्नीक बड़ा महादेव गुफा मंदिर में दर्शन और पूजन किया। सीएम ने नर्मदापुरम जिले में आने वाले पचमढ़ी में सतपुड़ा पर्वत की चौरागढ़ पहाड़ी पर प्रसिद्ध बड़ा महादेव गुफा मंदिर में दर्शन और पूजा की।

सुंदरता और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है पचमढ़ी

उन्होंने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया एक्स के जरिए साझा करते हुए कहा कि पहाड़ी पर स्थित मंदिर में एक गुफा है, जो बहुत ही प्राचीन और आकर्षक है। मंदिर के बारे में अनेक पौराणिक कथाओं का वर्णन मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने देवाधिदेव महादेव की कृपा प्रदेशवासियों पर बरसते रहने की प्रार्थना की है। सबके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास हो, यही मंगल कामना है। इस अवसर पर कहा कि पचमढ़ी जहां अप्रतिम सुंदरता और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, वहीं यहां के वस्त्र भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

पचमढ़ी में प्राकृतिक रेश्मी वस्त्रों की प्रदर्शनी देखी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन केंद्र पचमढ़ी में प्राकृतिक रेश्मी वस्त्रों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शनी ‘प्राकृत- द गिफ्ट ऑफ नेच्यूरल' का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वस्त्रों के निर्माण, विक्रय व्यवस्था आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में पचमढ़ी न केवल अप्रतिम सुंदरता और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि प्रदेश के वस्त्र शिल्पियों के बनाए कलात्मक वस्त्रों के विक्रय की द्दष्टि से भी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। डॉ. यादव ने इस अनूठी प्रदर्शनी के लिए एमपी सिल्क फेडरेशन के समस्त टीम सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बाइसन लॉज संग्रहालय व धूपगढ़ म्यूजियम का अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पचमढ़ी प्रवास में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने पचमढ़ी प्रवास के दौरान सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व स्थित बाइसन लॉज संग्रहालय और धूपगढ़ म्यूजियम का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने क्षेत्र की जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।

नए साल पर दी शुभकामनाएं

नववर्ष की सभी को मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि इस नए साल हम सभी अपने सामर्थ्य से प्रदेश को विकसित बनाने के ध्येय का संकल्प लें। सीएम ने एक्स पर पोस्ट किया,‘‘सभी को आंग्ल नव वर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि यह वर्ष सभी प्रदेश एवं देशवासियों के जीवन में अनंत खुशियां, सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आये एवं सभी का जीवन मंगलमय हो। आइये, इस नव वर्ष पर हम सभी अपने सामर्थ्य से विकसित मध्यप्रदेश के ध्येय को प्राप्त करने का संकल्प लें।‘‘ ये भी पढ़ें- राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों के साथ मीटिंग में समझी आयोग की कार्यप्रणाली
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts