अन्यमनोरंजन

Cannes 2022: यूक्रेनी महिला ने टॉपलेस होकर बयां किया दर्द, रेड कार्पेट पर कपड़े उतारकर चिल्लाई- Stop…

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के रेड कारपेट पर शुक्रवार को एक चौंका देने वाली घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने यूक्रेन में हो रहे बलात्कार के खिलाफ संदेश देने के लिए अपने कपड़े उतार दिए थे। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

महिला ने बॉडी पर लिखा ये मैसेज

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने अपनी बॉडी पर पेंट से ब्लू और येलो कलर का यूक्रेन का झंडा बनाया हुआ है। इसके साथ ही झंडे के ऊपर महिला ने ब्लैक कलर से एक मैसेज ‘स्टॉप रेपिंग अस’ लिखा हुआ है। इसके अलावा महिला के पैरों पर ब्लड रेड कलर भी दिखाई दे रहा है। यूक्रेन में महिलाओं के साथ हो रहे सेक्शुअल वायलेंस के खिलाफ मैसेज देने के लिए महिला ने ‘हमारा बलात्कार मत करो!’ का नारा भी लगाया।

महिला ने मचाया रेड कारपेट पर शोर

75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर Tilda Swinton और Idris Elba अपनी नई फिल्म Three Thousand Years of Longing के प्रीमियर के लिए पहुंचे थे। इसी बीच अनजान महिला ने आकर चीखना शुरू कर दिया। महिला की वजह से रेड कारपेट पर लोग रोके गए। घटना के तुरंत बाद कान फिल्म फेस्टिवल के गार्ड हरकत में आए और उन्होंने अपने कोट की मदद से महिला के शरीर को ढंक दिया और अपने साथ ले गए।

ये भी पढ़ें- Cannes 2022 में पहुंचकर भी दुखी हैं Hina Khan, बोलीं- दीपिका का घूमर देखकर गर्व हुआ, लेकिन मैं ऑडियंस भी नहीं बन सकी

यूक्रेन में हो रहे महिलाओं के रेप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला असल में यूक्रेन की एक एक्टिविस्ट थी। यूक्रेन और रूस के बीच कई महीनों से युद्ध चल रहा है, इस बीच यूक्रेन की महिलाओं के रेप के केस भी सामने आ रहे हैं। महिला के बैक पर SCUM भी लिखा हुआ था। SCUM एक कट्टरपंथी फेमिनिस्ट एक्टिविस्ट ऑर्गेनाइजेशन है। इस ऑर्गेनाइजेशन ने सोशल मीडिया पर महिला का फोटो शेयर कर लिखा, “इस एक्टिविस्ट ने रूसी सैनिकों द्वारा युद्ध के दौरान यूक्रेनी महिलाओं के साथ किए गए बलात्कार और यौन उत्पीड़न को उजागर कर दिया है।”

वोलोदिमिर जेलेंस्की भी कर चुके हैं जिक्र

यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelensky ने कहा था कि पिछले महीने की जांच में कई बलात्कार के मामले सामने आए हैं। रूसी सेना महिलाओं के साथ-साथ छोटे बच्चे का भी यौन शोषण कर रही है। बता दें कि यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से ही रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेनी नागरिकों के साथ बलात्कार करने की कई खबरें सामने आ चुकी हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी कान्स 2022 के उद्घाटन पर 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल को वर्चुअली संबोधित किया था।

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button