जबलपुरमध्य प्रदेश

Chhindwara News : सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की, हालत गंभीर

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह शहर के मोहन नगर में एक सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मार ली। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

घटना के वक्त घर में अकेला था सिक्योरिटी गार्ड

पुलिस ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड की पहचान मनोज पिता भूरे लाल साहू (45 वर्ष) निवासी मोहन नगर के रूप में हुई है। मनोज ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी है। घटना के समय मनोज घर में अकेला था।

ये भी पढ़ें- Chhindwara News : जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, महिलाओं ने बरसाए पत्थर; मामला दर्ज

नशे का आदि है मनोज

जानकारी के मुताबिक, मनोज एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षा गार्ड है। शुरुआती जांच में उसके नशे के आदी होने की जानकारी सामने आई है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभी तक आत्महत्या की कोशिश करने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन : कार्यकर्ता बेरिकेड्स तोड़कर राजभवन की ओर बढ़े, पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा; कमलनाथ वापस लौटे

संबंधित खबरें...

Back to top button