PlayBreaking News

CG NEWS: शाला प्रवेशोत्सव में सीएम साय की बड़ी घोषणाएं, बच्चों का तिलक कर किया स्वागत, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

दुर्ग के जामगांव में राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ, खिलाड़ियों से लेकर प्रतियोगी परीक्षार्थियों तक के लिए कई नई सुविधाओं का ऐलान दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम जामगांव (एम) स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहली, छठवीं और नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर
Follow on Google News
शाला प्रवेशोत्सव में सीएम साय की बड़ी घोषणाएं, बच्चों का तिलक कर किया स्वागत, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

भिलाई न्यूज। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साह और नई उम्मीदों के साथ हुई। दुर्ग जिले के जामगांव में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा, खेल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायगुड़ा में 7 किमी तक खाट पर ढोया मरीज, सड़क नहीं तो एंबुलेंस भी बेबस



बच्चों का तिलक कर किया आत्मीय स्वागत

दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम जामगांव (एम) स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहली, छठवीं और नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और स्कूल बैग भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मेधावी छात्रों का सम्मान, एस्ट्रोनॉमी लैब का उद्घाटन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय में आधुनिक एस्ट्रोनॉमी लैब का उद्घाटन कर विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में नई पहल की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: महादेव बेटिंग ऐप मामला में ED की रडार पर शेफाली बग्गा, 30 लाख कैश और विदेश कनेक्शन की जांच तेज

शिक्षा और खेल सुविधाओं की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें जेडी डीईओ और बीईओ कार्यालय के लिए कंपोजिट बिल्डिंग, ऑडिटोरियम निर्माण, खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल मैदान और एथलेटिक ट्रैक तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए 100 सीटों वाले छात्रावास का निर्माण शामिल है।

मन लगाकर पढ़ें, प्रदेश का नाम रोशन करें'

मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को तिलक लगाकर स्कूल में प्रवेश दिलाना बेहद सुखद अनुभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने और देश, प्रदेश व अपने विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बलरामपुर में शिक्षक की गला रेतकर हत्या, जमीन विवाद में चचेरे भाइयों पर आरोप, आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के घर में लगाई आग

अतिथि शिक्षकों और वंदे मातरम् पर भी बोले मुख्यमंत्री

अतिथि शिक्षकों के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है और सभी पक्षों के हित में उचित निर्णय लिया जाएगा। वहीं वंदे मातरम् विवाद पर उन्होंने कहा कि यह गीत स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत रहा है, इसलिए इसका स्वागत होना चाहिए।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts