छत्तीसगढ़ में आज शाम 7 बजे जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’,36 लाख दीपों से रोशन होगा प्रदेश

प्रेम कुमार,रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू हो रहा है। शाम 7 बजे प्रदेशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। अभियान के तहत 36 लाख दीप जलाने का लक्ष्य बताया गया है। रायपुर में 25 लाख और बिलासपुर में करीब 10 लाख दीप प्रज्वलित करने की तैयारी है।
आज शाम 7 बजे घर-घर जलेगा दीया
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और उनके जन्मदिन के अवसर पर भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आज यानी 17 सितंबर से शुरू हो रहा है। अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत आज शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा ने प्रदेशभर में घर-घर दीया जलाने की अपील की है। (
यह भी पढ़ें: धमतरी में बिजली पोल पर चढ़ा शराबी युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मचा हड़कंप
33 जिलों में विशेष आयोजन
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश सरकार के मंत्री अलग-अलग जिलों में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
36 लाख दीयों से रोशन होगा छत्तीसगढ़
भाजपा ने छत्तीसगढ़ में करीब 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाने का लक्ष्य रखा है। रिपोर्टों के मुताबिक प्रत्येक बूथ पर 100 दीये जलाने की तैयारी की गई है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनभागीदारी से कार्यक्रम आयोजित करना है।
यह भी पढ़ें: CGPSC Mains की कॉपियों ने खोली मूल्यांकन की पोल,सही जवाब पर कम नंबर, गलत उत्तर पर भी अंक देने का आरोप
रायपुर में 25 लाख दीयों की तैयारी
राजधानी रायपुर में शाम 7 बजे बड़े स्तर पर दीप प्रज्वलन की तैयारी है। करीब 25 लाख दीये जलाने का लक्ष्य बताया गया है। इसके लिए बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में दीयों का वितरण किया गया और शहर के प्रमुख हिस्सों में इन्हें पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
बिलासपुर में 10 लाख दीप
बिलासपुर में करीब 10 लाख दीये जलाए जाने की तैयारी है। पुलिस परेड ग्राउंड में भी बड़े स्तर पर दीप प्रज्वलन होगा। वहीं अन्य जिलों में भी प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाने की तैयारियां की गई हैं।
यह भी पढ़ें: PU Special: 2 लाख की मूर्ति लेकर 1100 KM दूर मुंबई पहुंचा छत्तीसगढ़ का फैन, SKY को दिया ऐसा बर्थडे गिफ्ट।
जगदलपुर से बेमेतरा तक दीपों की रोशनी
बस्तर संभाग के जगदलपुर में दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक पर दीप प्रज्वलन की तैयारी है। बेमेतरा में भी लाखों दीये जलाने की योजना है। बलौदाबाजार में भी सवा लाख दीप जलाने की तैयारी की गई है।
एक महीने तक चलेंगे सेवा के कार्यक्रम
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में सेवा, जनसंपर्क, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इनमें वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, मेरे सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन मिलन सेवा, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद जैसे आयोजन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: पुलिस आरक्षक भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, 400+ अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ
स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं
अभियान में विद्यार्थियों और युवाओं को जोड़ने के लिए स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। भाजपा के अनुसार कार्यक्रमों में जनभागीदारी और सामाजिक सेवा को प्रमुखता दी जाएगी।
मंत्रियों को मिली अलग-अलग जिम्मेदारी
अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रियों को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। ‘आशीर्वाद का दीया’ की जिम्मेदारी विजय शर्मा, वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा की जिम्मेदारी अरुण साव, सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प की जिम्मेदारी ओपी चौधरी को दी गई है। इसी तरह मेरे सपनों का भारत के लिए गजेंद्र यादव, नमो सेवा-अनकही कहानियां के लिए टंकराम वर्मा, आंगन मिलन सेवा के लिए लक्ष्मी राजवाड़े, सेवा की कहानी के लिए गुरु खुशवंत साहेब, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए राजेश अग्रवाल और सेवा मेरा योगदान के लिए दयालदास बघेल को जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें: कांकेर में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप,परिचित युवक ने दोस्तों संग दिया वारदात को अंजाम, 4 आरोपी गिरफ्तार
सेवा सेतु से सुशासन संवाद तक
सेवा सेतु अभियान की जिम्मेदारी श्यामबिहारी जायसवाल, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग की जिम्मेदारी लखनलाल देवांगन और गजेंद्र यादव, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज की जिम्मेदारी रामविचार नेताम और सुशासन सेवा संवाद की जिम्मेदारी केदार कश्यप को दी गई है।
रायपुर में प्रशासन अलर्ट
राजधानी में बड़े स्तर पर दीप प्रज्वलन को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, ट्रैफिक, नगर निगम और अन्य विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के दौरान यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: विजय शर्मा-भूपेश बघेल आमने-सामने, अब छिड़ा ‘कार्टून वॉर’, सोशल मीडिया पर BJP-Congress की तकरार तेज
आज का बड़ा अपडेट
आज शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी। भाजपा ने प्रदेशवासियों से अपने घरों में दीया जलाने की अपील की है। राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा ने 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया है।




















