Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मां-बेटे की जोड़ी ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, नकली ब्रेसलेट देकर ली सोने की चेन... घटना का CCTV आया सामने

मां-बेटे की जोड़ी ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, नकली ब्रेसलेट देकर ली सोने की चेन... घटना का CCTV आया सामने
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और बिलासपुर में ज्वेलरी की दुकानों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले मां-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने नकली ब्रेसलेट देकर असली सोने की चेन और ब्रेसलेट ठग लिए थे। पुलिस ने उनके पास से ठगी का माल, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।  

    महिला ने ऐसे की ठगी

    दरअसल, यह घटना रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार की है। जहां ज्वेलर्स शालीभद्र धाड़ीवाल ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। दुकानदार ने बताया कि 9 सितंबर को शाम करीब 6 बजे एक महिला उनकी दुकान पर आई और उसने एक ब्रेसलेट रिपेयर कराने को कहा। जब दुकानदार ने बताया कि ब्रेसलेट रिपेयर नहीं हो सकता, तो महिला ने उसे सोने की एक नई चेन से बदलने का प्रस्ताव दिया। 

    Uploaded media

    दुकानदार ने ब्रेसलेट का वजन 13.88 ग्राम मापा और बदले में करीब 1,68,000 रुपए की सोने की चेन दे दी। जब दुकानदार ने ब्रेसलेट की जांच कराने की बात कही, तो महिला तुरंत दुकान से भाग गई। बाद में जांच करने पर पता चला कि ब्रेसलेट नकली था।

    सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद

    दुकानदार की शिकायत के बाद, पुलिस ने दुकान समेत आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में महिला के साथ एक पुरुष भी दिखा, जो एक कार से आए थे। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। घेराबंदी कर पुलिस ने गाजियाबाद से निवासी सविता सिंह उर्फ सपना उर्फ सप्पो और उसके बेटे इशांत उर्फ अनुज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया ।

    आरोपियों के पास मिला लाखों का सामान 

    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने रायपुर के साथ-साथ उसी दिन बिलासपुर के सदर बाजार में अजय ज्वेलर्स को भी इसी तरह ठगा था। पुलिस ने उनके पास से 1 सोने का ब्रेसलेट, 1 सोने की चेन, 82,170 रुपए नकद और ठगी में इस्तेमाल की गई कार जब्त कर ली है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts