Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: आज से तेज बारिश की वापसी, 16 जिलों में अब भी बारिश का संकट

48 घंटे की बारिश की बेरुखी खत्म, आज गरज-चमक के साथ कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में दो दिनों की बारिश की बेरुखी के बाद मौसम ने फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: आज से तेज बारिश की वापसी, 16 जिलों में अब भी बारिश का संकट

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ में दो दिनों की बारिश की खामोशी के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि प्रदेश में अब भी सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे आधे जिले बारिश की कमी का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: कांकेर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप पकड़ा, IED, BGL लॉन्चर और AK-47 की गोलियां बरामद

मानसून फिर हुआ एक्टिव

छत्तीसगढ़ में दो दिनों की बारिश की बेरुखी के बाद मौसम ने फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

48 घंटे तक नहीं हुई बारिश

पिछले 48 घंटे प्रदेश के लिए लगभग सूखे साबित हुए। इस दौरान किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम वैज्ञानिक इसे 'ब्रेक मॉनसून' की स्थिति मान रहे हैं, जिसमें बारिश कराने वाले सिस्टम कमजोर पड़ जाते हैं और मानसूनी गतिविधियां रुक जाती हैं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायगढ़ में बुजुर्ग दंपती की अधजली लाश मिलने से सनसनी, हत्या के बाद शव जलाने की आशंका

रायपुर में बदला मौसम

राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

29 प्रतिशत कम बारिश

1 जून से 14 जुलाई तक पूरे प्रदेश में सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जुलाई आमतौर पर सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना माना जाता है, लेकिन इस बार मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ने से बारिश का बड़ा घाटा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: CG में मौत का CCTV: बिलासपुर में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, रायगढ़ में कार ने 3 युवकों को उछाला

आधे जिले बारिश की कमी से परेशान

प्रदेश के 32 जिलों में से 16 जिले सामान्य से कम बारिश झेल रहे हैं। इसका सीधा असर खरीफ फसलों की बुआई पर पड़ सकता है। किसानों की नजर अब आने वाले कुछ दिनों की बारिश पर टिकी हुई है।

सबसे ज्यादा बारिश यहां

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अब तक 462.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 74 फीसदी अधिक है। वहीं मुंगेली में सामान्य से 21 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। कई अन्य जिलों में बारिश सामान्य के आसपास रही, जबकि कई जिलों में अब भी कमी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नकटी बुलडोजर विवाद: कांग्रेस की 14 KM पदयात्रा, बैज को बीच रास्ते कार का सहारा

किसानों के लिए राहत की उम्मीद

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने पर धान समेत खरीफ फसलों की बुआई को गति मिलेगी। यदि मानसून लगातार सक्रिय रहा तो बारिश की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts