CG NEWS:छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: आज से तेज बारिश की वापसी, 16 जिलों में अब भी बारिश का संकट
छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक लगभग पूरी तरह सूखा रहने के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे और मौसम में बदलाव साफ दिखाई दिया। पिछले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम वैज्ञानिक इसे 'ब्रेक मॉनसून' की स्थिति बता रहे हैं, जिसमें मानसून के सक्रिय सिस्टम कमजोर पड़ जाते हैं और
Prem Nirmalkar
15 Jul 2026



























