CG NEWS: छत्तीसगढ़ में अतिथि व्याख्याताओं की नई नीति लागू: अब 2000 प्रतिदिन मानदेय, 11 माह सेवा और 11 वैतनिक अवकाश

पीरियड आधारित व्यवस्था खत्म, मासिक मानदेय बढ़कर 40-42 हजार रुपए तक पहुंचने की उम्मीद; उच्च शिक्षा विभाग ने लागू की नई नीति-2026 छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई नीति लागू कर दी है। लंबे समय से पीरियड आधारित भुगतान और अनिश्चित सेवा अवधि की मांग उठा रहे अतिथि व्याख्याताओं को अब राहत मिली है। नई नीति के तहत प्रतिदिन 2000 मानदेय देने का निर्णय लिया गया है
छत्तीसगढ़ में अतिथि व्याख्याताओं की नई नीति लागू: अब 2000 प्रतिदिन मानदेय, 11 माह सेवा और 11 वैतनिक अवकाश

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ सरकार ने अतिथि व्याख्याताओं को बड़ी राहत देते हुए अतिथि व्याख्याता नीति-2026 लागू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब पीरियड आधारित भुगतान समाप्त कर 2000 प्रतिदिन मानदेय, 11 माह की सेवा और 11 वैतनिक अवकाश का प्रावधान किया गया है। इससे हजारों अतिथि व्याख्याताओं को आर्थिक सुरक्षा के साथ नियमित सेवा का लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में BJP-कांग्रेस टकराव: SI समेत 16 पुलिसकर्मी घायल, 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR, देर रात अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर

छत्तीसगढ़ में अतिथि व्याख्याताओं के लिए बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई नीति लागू कर दी है। लंबे समय से पीरियड आधारित भुगतान और अनिश्चित सेवा अवधि की मांग उठा रहे अतिथि व्याख्याताओं को अब राहत मिली है। नई नीति के तहत प्रतिदिन 2000 मानदेय देने का निर्णय लिया गया है, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

/img/129/1784783334310

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बलौदाबाजार हिंसा केस: अमित बघेल जेल से रिहा, बाहर आते ही किया 2028 की सरकार का दावा

अब हर महीने मिल सकता है 40 हजार से ज्यादा मानदेय

नई व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ उन महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं को मिलेगा, जहां अब तक उन्हें प्रतिमाह लगभग 20 से 25 हजार रुपए मानदेय मिलता था। नई नीति लागू होने के बाद उनका मासिक भुगतान बढ़कर लगभग 40 हजार से 42 हजार रुपए तक पहुंच सकता है।

11 माह की सेवा से खत्म होगी असुरक्षा

पहले कई कॉलेजों में दिसंबर और जनवरी की परीक्षा अवधि के दौरान अतिथि व्याख्याताओं की सेवाएं समाप्त कर दी जाती थीं। इससे उन्हें हर साल आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता था। नई नीति में 11 माह की सेवा सुनिश्चित किए जाने से रोजगार की निरंतरता बनी रहेगी और आर्थिक स्थिरता मिलेगी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: राजीव भवन घेराव पर सियासत गरम, कांग्रेस का आरोप- भाजपा नहीं, पूरी सरकार हमला करने आई

11 वैतनिक अवकाश का भी मिलेगा लाभ

नई नीति के तहत अतिथि व्याख्याताओं को 11 वैतनिक अवकाश भी दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें दैनिक वेतनभोगी श्रेणी में रखा गया है, जिससे उनकी सेवा शर्तें पहले की तुलना में अधिक स्पष्ट और व्यवस्थित होंगी।

/img/129/1784783309752

समस्याएं आईं तो होगा समाधान

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि यदि नई नीति के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की व्यावहारिक समस्या सामने आती है तो विभाग स्तर पर उसका समाधान किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य अतिथि व्याख्याताओं को बेहतर और सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी का हंगामा, कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन

अतिथि व्याख्याताओं ने जताया आभार

नई नीति का प्रदेशभर के अतिथि व्याख्याताओं ने स्वागत किया है। शासकीय मूल निवास अतिथि व्याख्याता कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लव कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव डॉ. कमलेश देशमुख और बिलासपुर संभाग अध्यक्ष आलोक चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारियों ने इसे आर्थिक सुरक्षा और सेवा स्थिरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts