PlayBreaking News

छत्तीसगढ़ : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, DRG जवान शहीद; AK-47 और SLR बरामद, अबूझमाड़ में 4 जिलों के 1000 जवानों का बड़ा ऑपरेशन

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, DRG जवान शहीद; AK-47 और SLR बरामद, अबूझमाड़ में 4 जिलों के 1000 जवानों का बड़ा ऑपरेशन
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार देर रात से मुठभेड़ जारी है। जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में 4 माओवादियों को ढेर कर दिया गया। इस ऑपरेशन के दौरान DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए। मुठभेड़ के बाद जवानों को मौके से नक्सलियों के शव और AK 47, SLR जैसे हथियार बरामद किए हैं। बस्तर IG सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, 4 जिले के 1 हजार जवानों ने यह ऑपरेशन चलाया।

4 जिलों के 1000 जवानों ने घेरा

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षण सुंदरराज पी ने बताया कि, शनिवार देर रात 4 जिले के 1 हजार जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके को घेर लिया था। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हुई। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है, जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। इस ऑपरेशन में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिले की DRG और STF की टीम को भेजा गया था। देखें वीडियो...

2 दिन पहले 3 नक्सली ढेर

गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में 2 दिन पहले (3 जनवरी) को सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने नक्सलियों को घेरा था। ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के करीब 300 जवान शामिल थे। ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने घेराबंदी की थी। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

डेढ़ वर्ष में 300 से अधिक नक्सली ढेर

पिछले एक-डेढ़ वर्ष के दौरान छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान 300 से अधिक नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। करीब 1000 नक्सली गिरफ्तार किए गए और 837 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। पिछले साल 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि, 2026 तक राज्य नक्सल मुक्त हो जाएगा। ये भी पढ़ें- Chhattisgarh News : बीजापुर में IED विस्फोट, तीन जवान घायल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts