PlayBreaking News

Chhattisgarh News : बीजापुर में IED विस्फोट, तीन जवान घायल

Follow on Google News
Chhattisgarh News : बीजापुर में IED विस्फोट, तीन जवान घायल
बीजापुरछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के माओवादी विरोधी अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक प्रेशर बम की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोड़का गांव के करीब प्रेशर बम में विस्फोट होने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान घायल हो गए हैं।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

आज डीआरजी के दल को माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। दल जब अभियान से वापस हो रहा था तब तोड़का गांव के करीब माओवादियों द्वारा लगाए गए ‘प्रेशर बम' में विस्फोट हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद जवानों को वहां से बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि जवानों को हल्की चोट आई है और वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम, जो माओवादी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, वापसी के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के चपेट में आ गई। पुलिस के अनुसार, गंगालूर थाने से जिला रिजर्व पुलिस बल के जवान गश्त पर निकले थे। तोड़का ग्राम के जंगल के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के चपेट में आने से जवान घायल हो गए।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts