राष्ट्रीय

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी VIDEO वायरल केस: 6 दिन के लिए कैंपस बंद… 2 वॉर्डन सस्पेंड, अब तक 3 गिरफ्तार

मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस कांड ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में शनिवार रात से शुरू हुआ स्टूडेंट्स का धरना रविवार रात 1.30 बजे खत्म हुआ। रोपड़ रेंज के DIG और मोहाली के DC ने भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगे मानी जाएंगी। वहीं अब 24 सितंबर तक यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग डे घोषित कर दिया गया है।

हॉस्टल खाली कर रहीं सहमी छात्राएं

मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल के मामले से सहमी लड़कियों ने हॉस्टल खाली करने शुरू कर दिए हैं। उनके माता-पिता सुबह ही बेटियों को लेने पहुंच गए। रविवार को छात्राओं ने कहा था कि, वे हॉस्टल में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने हॉस्टल प्रशासन पर मामले को दबाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।

यूनिवर्सिटी से घर लौटतीं लड़कियां।

2 आरोपी युवक और एक छात्रा गिरफ्तार

इस मामले में हिमाचल पुलिस ने देर रात दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी, उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया। उसका नाम रंकज वर्मा है। वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया। देर शाम दोनों युवक पंजाब पुलिस को सुपुर्द कर दिए गए। सन्नी (23 साल) एक बेकरी में, तो रंकज (31 साल) ट्रेवल एजेंसी में काम करता है।

इस मामले में पंजाब पुलिस वीडियो बनाने वाली लड़की को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लड़की भी शिमला के रोहड़ू की रहने वाली है। जांच में सामने आया कि, छात्रा लड़कों को बहुत पहले से जानती है।

पुलिस के इनकार पर भड़के स्टूडेंट्स

रविवार सुबह मोहाली के एसएसपी और रोपड़ रेंज के डीआईजी मामले की जांच के लिए CU कैंपस पहुंचे। जहां उन्होंने दावा किया कि किसी छात्रा का कोई वीडियो वायरल नहीं हुआ और स्टूडेंट्स को गलतफहमी हो गई थी। इसी बात से यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भड़क उठे। प्रदर्शनकारी छात्राओं के अनुसार, आरोपी लड़की खुद मान चुकी है कि उसने हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजे हैं।

यूनिवर्सिटी के अंदर प्रदर्शन करती छात्राएं।

सीएम मान ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा कि लड़की ने कई आपत्तिजनक वीडियो भेजे। केजरीवाल ने इस मामले में कड़े एक्शन का आश्वासन भी दिया। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

आरोपी लड़की ने शिमला में अपने बॉयफ्रेंड को भेजे वीडियो

पुलिस के मुताबिक, लड़के का नाम सन्नी मेहता है और वह लड़की का बॉयफ्रेंड है। सन्नी हिमाचल का रहने वाला है। उसी ने लड़कियों के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कार्बोइजर हॉस्टल की वॉर्डन राजविंदर कौर को सस्पेंड किया है, जिसने लड़कियों के कपड़ों को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी। वहीं दूसरी वॉर्डन ने कथित तौर पर लड़कियों से अपने मोबाइल फोन से वीडियो हटाने के लिए भी कहा था।

सोशल मीडिया पर लड़के की यह तस्वीर वायरल हो रही है। पुलिस ने अभी इस तस्वीर की पुष्टि नहीं की है।

छात्राओं ने की खुदकुशी करने की कोशिश

दरअसल, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने लड़कियों का नहाते हुए वीडियो वायरल कर दिया है। ये बात सामने आने के बाद छात्राओं ने शनिवार देर रात हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी खुद उसी यूनिवर्सिटी में एमबीए की छात्रा है। बताया जा रहा है कि, मामला सामने आने के बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी करने की कोशिश की।

मामला सामने कैसे आया?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की रूममेट बाथरूम शनिवार की शाम नहाने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। एक दूसरी छात्रा ने आरोपी को वीडियो बनाते हुए देख लिया। इसके बाद मामला पूरे हॉस्टल में फैल गया और छात्राओं ने इसकी शिकायत हॉस्टल की वार्डन से की।

छात्राओं के वीडियो वायरल करने वाली छात्रा से पूछताछ करते यूनिवर्सिटी कर्मचारी।

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी VIDEO वायरल केस: छात्राओं बोलीं- हम सेफ नहीं, पुलिस का दावा- आरोपी छात्रा ने भेजा अपना वीडियो

पॉर्न वेबसाइट पर डाले छात्राओं के नहाते हुए वीडियो?

यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं का आरोप है कि, अब तक कई छात्राओं के वीडियो पॉर्न वेबसाइट और सोशल मीडिया पर वायरल किया जा चुके हैं। वहीं पुलिस ने इससे इंकार करते हुए कहा कि, अब तक केवल आरोपी छात्रा का ही वीडियो संज्ञान में आया है। आरोपी के मोबाइल से अन्य छात्राओं के वीडियो नहीं मिले हैं, आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल, 8 लड़कियों ने की खुदकुशी की कोशिश; जानें पूरा मामला

आरोपी छात्रा ने अपनी सफाई में क्या कहा?

आरोपी छात्रा के सफाई पेश करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में छात्रा से वार्डेन पूरे मामले की जानकारी लेते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो में छात्रा बार-बार माफी मांग रही और बताती है कि एक लड़के के कहने पर उसने वीडियो बनाए हैं। आरोपी के मुताबिक, उसने केवल अपने वीडियो भेजे हैं। बाकी लड़कियों को वीडियो बनाए जरूर, लेकिन बाद में डिलीट कर दिए।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button