Celebs Kiss Controversy : उदित नारायण के साथ किसिंग कंट्रोवर्सी में फंस चुके कई सेलेब्स, हुए ट्रॉल्लिंग का शिकार, लिस्ट में रोनाल्डो भी शामिल

Follow on Google News
Celebs Kiss Controversy : उदित नारायण के साथ किसिंग कंट्रोवर्सी में फंस चुके कई सेलेब्स,  हुए ट्रॉल्लिंग का शिकार, लिस्ट में रोनाल्डो भी शामिल
Celebs Kiss Controversy : ग्लैमर वर्ल्ड में सभी की नजर रहती है। लोग सेलेब्स की एक एक हरकत पर ध्यान रखते हैं। लेकिन कभी-कभी सेलेब्स कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिससे उन्हें ट्रोलिंग का तो सामना तो करना ही पड़ता है, साथ ही वो कंट्रोवर्सी में भी आ जाते हैं। कई स्टार्स को अपनी हरकतों की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा। इस लिस्ट में सबसे ऊपर है दिग्गज सिंगर उदित नारायण। उदित नारायण पिछले कुछ दिनों से विवादों में है। दरअसल, अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने एक फैन को लिप किस किया, जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। 

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान फैन को किया किस 

उदित नारायण ने किस के साथ एक महिला फैन के साथ लिपलॉक तक कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मच गया और कई लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही, नेटिजेंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया। विवाद बढ़ने के बाद सिंगर ने इस पर सफाई दी थी। लेकिन इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ।

बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी लिस्ट में शामिल 

ऐसी ही एक घटना 2007 में हुई जब बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक पार्टी के दौरान किस कर लिया था। ये घटना काफी चर्चाओं में भी रही। बता दे घटना के वक्त बिपाशा जॉन अब्राहम को डेट कर रही थीं।

कंट्रोवर्सी में राखी-मीका ही शामिल, सिंगर के खिलाफ FIR भी दर्ज

कंट्रोवर्सी की बात करें तो सबसे पहले राखी सावंत का नाम आता है। साल 2006 में सिंगर मीका सिंह ने अपनी बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को जबरदस्ती लिप लॉक किया था, जिससे काफी हंगामा मच गया था। इस घटना के बाद राखी ने मीका के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी।

शिल्पा शेट्टी को रिचर्ड गेयर ने अचानक किया किस 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी एक कंट्रोवर्सी का हिस्सा रह चुकी हैं, जब एक इवेंट के दौरान हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेयर ने उन्हें अचानक स्टेज पर किस कर लिया था। यह घटना 2007 में दिल्ली में हुई थी, जहां शिल्पा को अचानक से पकड़कर रिचर्ड गेयर ने किस किया। इससे एक्ट्रेस भी हैरान रह गई थीं। इस घटना ने खूब सुर्खियां बटोरीं और रिचर्ड गेयर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। यह मामला कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन 15 साल बाद शिल्पा को निर्दोष करार दिया गया। ये भी पढ़ें- ‘मुझे क्यों होगी शर्मिंदगी’… किसिंग कंट्रोवर्सी पर बोले उदित नारायण, कहा- कोई पछतावा नहीं, फैंस के साथ मेरा अटूट रिश्ता
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts