राष्ट्रीय

Chit Fund Case: चिटफंड केस में CBI का एक्शन… तृणमूल कांग्रेस के MLA सुबोध अधिकारी के घर सहित 6 ठिकानों पर रेड

बंगाल में CBI ने चिटफंड केस में तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुबोध अधिकारी के आवास समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले दिनों ही चिटफंड मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता राजू सहनी को गिरफ्तार किया था। उसी से पूछताछ के आधार पर छापेमारी की ये कार्रवाई की गई है।

6 ठिकानों पर CBI का छापा

सीबीआई अधिकारी के अनुसार, इसमें बीजपुर विधायक सुबोध अधिकारी के घर, कांचरापाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष कमल अधिकारी के घर पर, कांचरापाड़ा के नगर पार्षद वार्ड नंबर 1 झुंपा सिंह के घर के साथ राजू साहनी के अन्य जगहों पर छापेमारी की गई।

टीएमसी नेता राजू सहनी को पांच दिन का पुलिस रिमांड

चिटफंड मामले में टीएमसी नेता और हलिसहर नगर पालिका अध्यक्ष राजू सहनी को आसनसोल कोर्ट ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सीबीआई ने बीते दिन उन्हें गिरफ्तार कर आसनसोल की अदालत में पेश किया था।

इससे पहले सीबीआई ने चिटफंड घोटाले में उत्तर 24 परगना के हलीशहर नगर पालिका अध्यक्ष के घर पर छापेमारी की थी। यहीं से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि उनके घर से भारी मात्रा में कैश (करीब 80 लाख) और हथियार भी बरामद हुआ था।

ये भी पढ़ें- अजीबो-गरीब मामला: कॉलगर्ल सप्लायर के पास मिला SP का फोन, पकड़े जाने पर खोली अधिकारियों की पोल!

हालीशहर में राजू साहनी का है दबदबा

साल 2011 में जब राज्य में तृणमूल की सरकार बनी थी, तब हालीशहर में वामपंथी पार्टी बोर्ड था। 2013 में वामपंथी पार्षदों ने अचानक इस्तीफा दे दिया और तृणमूल में शामिल हो गए और तृणमूल कांग्रेस का बोर्ड बना।

राजू साहनी के पिता लक्ष्मण साहनी उस बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन बने थे। कुछ सालों के भीतर लक्ष्मण साहनी की मृत्यु हो गई, जिसके बाद राजू साहनी ने अपने पिता की सीट पर निर्विरोध जीत हासिल की थी। इसके बाद वे चेयरमैन बने।

साल 2019 में सासंद अर्जुन सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर राजू साहनी ने पार्टी बदल ली। विधानसभा चुनाव से पहले वह फिर से तृणमूल लौट आए और फिर चेयरमैन बनाए गए। उन पर चिटफंड में शामिल होने का आरोप है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button