नई दिल्ली। भाजपा ने देश की 3 लोकसभा और 16 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को चुनाव होंगे। इनमें केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटें और मध्यप्रदेश, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल व पश्चिम बंगाल की 16 विधानसभा सीटें शामिल हैं।
लोकसभा उम्मीदवार
दादरा और नगर हवेली | महेश गावित |
मध्य प्रदेश के खंडवा | ज्ञानेश्वर पाटिल |
हिमाचल प्रदेश के मंडी | ब्रिगेडियन खुशाल ठाकुर |
16 विधानसभा सीटों पर BJP के उम्मीदवार
मध्य प्रदेश | पृथ्वीपुर | शिशुपाल सिंह यादव |
मध्य प्रदेश | रैगांव | प्रतिमा बागरी |
मध्य प्रदेश | जौबट | सुलोचना रावत |
आंध्र प्रदेश | बाडवेल | पुन्थाला सुरेश |
राजस्थान | वल्लभनगर | हिम्मत सिंह झाला |
राजस्थान | धरियावाड़ | खेत सिंह मीना |
हरियाणा | ऐलानाबाद | गोविंद कांडा |
हिमाचल प्रदेश | फतेहपुर | बलदेव ठाकुर |
हिमाचल प्रदेश | आर्की | रतन सिंह पाल |
हिमाचल प्रदेश | जुब्बल खोटखे | नीलम सरायक |
कर्नाटक | सिंदगी | रमेश भुसानेरू |
कर्नाटक | हंगल | शिवाराज सज्जनार |
पश्चिम बंगाल | दिनहाता | अशोक मंडल |
पश्चिम बंगाल | शांतिपुर | निरंजन बिस्वास |
पश्चिम बंगाल | खरदाहा | जॉय साह |
पश्चिम बंगाल | गोसाबा | पालाश राणा |
30 अक्टूबर को होने हैं उपचुनाव
बता दें कि देश की 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। जिन राज्यों में लोकसभा सीटें खाली हैं, उनमें दादरा और नागर हवेली और दमन और दीव, मध्य प्रदेश- खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट शामिल है। इसके अलावा 14 राज्यों की 30 अलग-अलग विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होने हैं।
किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव?
आंध्र प्रदेश | एक सीट |
असम | पांच सीट |
बिहार | दो सीट |
हरियाणा | एक सीट |
हिमाचल प्रदेश | तीन सीट |
कर्नाटक | दो सीट |
मध्य प्रदेश | तीन सीट |
महराष्ट्र | एक सीट |
मेघालय | तीन सीट |
मिजोरम | एक सीट |
नगालैंड | एक सीट |
राजस्थान | दो सीट |
तेलंगाना | एक सीट |
पश्चिम बंगाल | चार सीट |