जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

MP News : जबलपुर से मंडला जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 6 यात्री घायल, मौके पर मची चीख-पुकार; देखें VIDEO

मंडला। मध्य प्रदेश में बस हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में रविवार को जबलपुर से मंडला जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 6 यात्री घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्री बस क्रमांक MP 20 PA 0552 जबलपुर से मंडला जा रही थी। तभी सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत बकौरी के पास अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर आसपास के लोग पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस बल और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। वहीं इस हादसे में 6 यात्री घायल हो गए है, वहीं 4 गंभीर रूप से घायल होना बताया जा रहा है। सभी घायलों को उपचार के लिए के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में ये हुए घायल

बस हादसे में गंभीर रूप घायल हुए यात्रियों में विवेक मरावी पिता लक्ष्मण मरावी (18) निवासी बकौरी, प्रियंका मरावी पिता भगत सिंह मरावी (22) निवासी सिंगारपुर, फूलकली तेकाम श्यामलाल तेकाम (29) निवासी मवई हाल मुकाम लालपुर एवं दूजा धारवे पति कन्हैया धरवे (20) निवासी हीरापुर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: सिवनी : बेकाबू ट्रक ने पहले सड़क पार कर रहे दंपति को रौंदा, फिर बाइक सवार को भी चपेट में लिया, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button