Budget 2024 : वित्त मंत्री का अंतरिम बजट... टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, तीन रेल कॉरिडोर समेत हुए ये बड़े ऐलान

Follow on Google News
Budget 2024 : वित्त मंत्री का अंतरिम बजट... टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, तीन रेल कॉरिडोर समेत हुए ये बड़े ऐलान
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार (1 फरवरी) को बजट पेश किया। उन्होंने 58 मिनट लंबा भाषण दिया। अप्रैल-मई में आम चुनाव से पहले ये अंतरिम बजट है। नई सरकार के सत्ता में आने के बाद पूर्ण बजट जुलाई में पेश होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यकाल का यह छठा बजट है। इससे एक दिन पहले 31 जनवरी 2024 को संसद में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ था, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया था।

LIVE अपडेट्स...

01:15 PM - पीएम मोदी ने कहा- हम एक बड़ा लक्ष्य तय करते हैं और उसे प्राप्त करते हैं। गरीबों के लिए हमने गांव और शहरों में 4 करोड़ से ज्यादा घर बनाए। अब हमने 2 करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य रखा है। 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था। अब तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का नया लक्ष्य रखा है। 01:00 PM - पीएम मोदी ने कहा कि- यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। ये विकसित भारत के लिए समर्पित बजट है। इस बजट में युवा भारत के युवा आकांक्षा प्रतिबिंब हैं। युवा, महिला और किसान को सशक्त बनाएंगे। स्टार्टअप्स को मिलने वाली छूट का भी ऐलान किया गया है। ये मजबूत भविष्य की गारंटी है। 12:05 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- 2014 में सत्ता में आए तो कई चुनौतियां थीं, नेशन फर्स्ट के तहत हमने निवेश को आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास किए, वित्तीय मिस मैनेजमेंट पर सरकार श्वेत पत्र सदन में पेश करेगी, जय हिंद के साथ संपन्न किया बजट भाषण। 12:00 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हमने अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखा है। दरअसल, अंतरिम बजट में किसी तरह की लोकलुभावन घोषणाएं नहीं की जाती हैं। यही वजह है कि सरकार ने किसी तरह की घोषणाएं करने से परहेज किया है। 11:56 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- डायरेक्ट या इनडायरेक्ट टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, 10 साल में इनकम टैक्स कलेक्शन तीन गुना बढ़ गया है। मैंने टैक्स रेट में कटौती की है। 7 लाख की आय वालों को कोई कर देय नहीं है। 2025-2026 तक घाटा को और कम करेंगे। इनकम टैक्स भरने की प्रक्रिया आसान की गई है। रिफंड भी जल्द जारी किया जाता है। जीएसटी संग्रह दो गुना हो गया है। जीएसटी से अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को बदला गया है। राजकोषीय घाटा 5.1% रहने का अनुमान है। 44.90 करोड़ रुपए का खर्च है और 30 लाख करोड़ का रेवेन्यू आने का अनुमान है। 11:55 AM - 10 साल में इनकम टैक्स कलेक्शन तीन गुना बढ़ गया है। मैंने टैक्स रेट में कटौती की है। सीतारमण ने कहा कि FDI यानी फर्स्ट डेवलप इंडिया। 2014-23 के दौरान 596 अरब डॉलर विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) आया। यह 2005-2014 के दौरान आए FDI से दोगुना था। हम विदेशी पार्टनर्स से बाइलेटरल इन्वेस्टमेंट ट्रीटी कर रहे हैं। 11:54 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कवर सभी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं तक बढ़ाया जाएगा। 11:51 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- हमारे तकनीक-प्रेमी युवाओं के लिए, यह एक स्वर्ण युग होगा। 50 साल के ब्याज मुक्त ऋण के साथ 1 लाख करोड़ रुपए का फंड स्थापित किया जाएगा। यह कम या शून्य ब्याज दरों के साथ दीर्घकालिक वित्तपोषण या पुनर्वित्त के लिए होगा। 11:50 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- मेट्रो और नमो भारत का एक्सपेंशन बड़े शहरों मे किया, ग्रीन एनर्जी पर फोकस किया, ऑफशोर विंड एनर्जी के जरिए 2023 तक 1 गीगा वॉट बिजली उत्पादन का प्लान, कंप्रेस्ड बायोगैस, सीएनजी, पीएनजी को घरेलू उपयोग के लिए अनिवार्य किया जाएगा, ई-व्हीकल और ई-बसों को बढ़ावा देंगे, ग्रीन ग्रोथ के लिए न्यू स्कीम ऑफ बायो मेन्युफेक्चरिंग एंड बायो फाउंड्री होगी लॉन्च। 11:46 AM - वित्त वर्ष 2025 में बुनियादी ढांचे के लिए परिव्यय बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है। 11:44 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- अगले पांच साल अभूतपूर्व विकास के साल होंगे 11:41 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- रक्षा उद्देश्यों के लिए डीप-टेक प्रौद्योगिकियों को मजबूत करने और आत्मनिर्भरता में तेजी लाने के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी। 11:40 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-  सभी को पक्का मकान मुहैया करवाया जाएगा। स्किल इंडिया में 1.47 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया है। पीएम मत्स्य संपदा योजना को बढ़ाया जाएगा। मत्स्य उत्पादन दोगुना हो गया है। पीएम मोदी ने जय अनुसंधान का नारा दिया है। इसे साकार करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। 4 साल में आर्थिक विकास में तेजी आई है। युवा शक्ति प्रौद्योगिकी योजना बनाएंगे। तीन रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे। यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार किया जाएगा। पीएम गति शक्ति योजना में काम तेज किया जाएगा। माला-भाड़ा परियोजना को भी विकसित किया जाएगा। 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा। हवाई अड्डों की संख्या बढ़ गई है। विमानन कंपनियां एक हजार विमानों का ऑर्डर देकर आगे बढ़ रही हैं। 11:39 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा। 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ का निर्णय लिया है। 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है। आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी। अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया। 11:38 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, सर्वाइकल कैंसर रोकने की कोशिश होगी. इसके लिए टीकाकरण करेंगे। किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश होगी। मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण बढ़ाया जाएगा। नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए कमेटी गठित करेंगे। 9 से 14 साल की लड़कियों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा। फसलों पर NANO डैप का इस्तेमाल होगा। डेयरी विकास के क्षेत्र में अच्छा काम होगा। दुग्ध किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा। 1361 मंडियों को eName से जोड़ा जाएगा। अगले 5 साल में विकास की नई परिभाषा गढ़ेंगे। आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। तिलहन के अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। 11:37 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- "गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता तरक्की करते हैं तभी देश तरक्की करता है, हम गरीब कल्याण... देश का कल्याण पर भरोसा करते हैं, 10 साल में सबका साथ दिया, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, डीबीटी के जरिए होने वाले लीकेज को राका गया, पीएम स्वनिधि ने 78 लाख स्ट्रट वेंडर्स में से 2.3 लाख वेंडर तीसरी बार कर्ज चुके हैं।" 11:33 AM - 'नारी शक्ति' पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- देश को हमारे युवाओं पर गर्व है जो खेलों में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। 2023 में एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में अब तक की सबसे अधिक पदक तालिका उच्च आत्मविश्वास स्तर को दर्शाती है। शतरंज प्रतिभा और हमारा नंबर 1 स्थान खिलाड़ी प्रगनानंद ने 2023 में मौजूदा विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ कड़ी टक्कर दी। आज, भारत में 80 से अधिक शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं, जबकि 2010 में यह संख्या 20 से कुछ अधिक थी। 11:30 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- "सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी सरकार, हमने सामाजिक न्याय को नारे की बजाय अपनी सरकार का मॉडल बनाया, भाई-भतीजावाद को खत्म किया, योग्य को ही लाभ मिले यह व्यवस्था बनाई, पीएम मोदी के अनुसार हमने चार जातियों गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता पर खास फोकस किया"। देखें VIDEO 11:28 AM -'नारी शक्ति' पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- उच्च शिक्षा में महिलाओं का नामांकन 10 वर्षों में 28% बढ़ा है, STEM पाठ्यक्रमों में लड़कियों और महिलाओं का नामांकन 43% है, जो दुनिया में सबसे अधिक में से एक है। सभी कदम परिलक्षित होते हैं। कार्यबल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी। तीन तलाक को गैरकानूनी बनाना, संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 1/3 सीटें आरक्षित करना, पीएम आवास योजना के तहत 70% से अधिक घर महिलाओं को देने से उनका सम्मान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे। 11:26 AM - अंतरिम बजट 2024-25 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- कौशल भारत मिशन ने 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया है, 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित और फिर से कुशल बनाया है, और 3000 नए आईटीआई स्थापित किए हैं। बड़ी संख्या में संस्थागत उच्च शिक्षा, यानी 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स और 390 विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं। 11:21 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- हमें गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। वित्त मंत्री ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा- उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। 11:18 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- विकास कार्यक्रमों ने सभी के लिए आवास, हर घर जल, सभी के लिए बिजली, सभी के लिए रसोई गैस और रिकॉर्ड समय में सभी के लिए बैंक खाते और वित्तीय सेवाओं के माध्यम से प्रत्येक घर और व्यक्ति को लक्षित किया गया है। हमारी सरकार सर्वांगीण, सर्वसमावेशी और सर्वव्यापी विकास की दिशा में काम कर रही है। हमारे युवा देश की आकांक्षाएं ऊंची हैं, वर्तमान पर गर्व और उज्ज्वल भविष्य के प्रति आशा और विश्वास है। पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। 2014 में देश भारी चुनौतियों का सामना कर रहा था। सरकार ने उन चुनौतियों पर काबू पाया और संरचनात्मक सुधार किए। जन हितैषी सुधार किए गए। 11:16 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पीएम जनधन योजना के तहत आदिवसी समाज तक पहुंचना है। विशेष जनजातियों के लिए विशेष योजना लेकर आए हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में तेजी आई है। सरकारी योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं। सरकार गरीबी हटाने के लिए काम कर रही है। सरकार ने चुनौतियों का डटकर सामना किया है। ग्रामीण विकास के लिए योजनाओं को लागू किया है। हर घर जल योजना से पानी पहुंचाया जा रहा है। 78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद दी गई है। किसानों को सशक्ति बनाने पर जोर दिया है। 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है। आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को सशक्त बनाने पर भी काम किया है। तीन हजार नए आईटीआई खोले गए हैं। 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को कामयाबी मिली है। तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किया है। महिलाओं को संसद में आरक्षण देने के लिए कानून लेकर आए हैं। 11:08 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- हर घर जल, सभी के बिजली, गैस, वित्तीय सेवाएं और बैंक अकाउंट खोलने के लिए काम किया है। खाद्यान्न की चिंताओं को दूर किया है। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ी है। 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। हम लोगों को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। हमने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म किया है। 11:04 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, देश की जनता भविष्य की तरफ देख रही है। वे आशान्वित हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। जब पीएम मोदी ने 2014 में काम शुरू किया तब बहुत ज्यादा चुनौतियां थीं। जनता के हित में काम शुरू किए हैं। जनता को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिए हैं। देश में नया उद्देश्य और उम्मीद जगी है। जनता ने हमें दूसरी बार सरकार में चुना। हमने व्यापक विकास की बात की। सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से आगे बढ़े। 11:01 AM - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में तीन-महीने तक खर्च होने वाली राशि का लेखा-जोखा है।

मोदी कैबिनेट ने भी बजट पर लगाई मुहर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद मोदी कैबिनेट ने भी बजट पर मुहर लगा दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार छठवीं बार बजट पेश करेंगी। चुनावी वर्ष है, इसलिए ये अंतरिम बजट है। थोड़ी देर में वित्त मंत्री का संसद में बजट सत्र का भाषण शुरू होगा।

राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्रालय से निकलने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पूरी बजट टीम के साथ औपचारिक फोटो सेशन कराया। तय परंपरा के मुताबिक, फोटो सेशन के बाद वित्त मंत्री बजट के लिए मंजूरी लेने राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं। राष्ट्रपति से बजट की मंजूरी लेने के बाद वह संसद में पहुंचेंगी और फिर बजट पेश करेंगी।

हलवा सेरेमनी के साथ शुरू हुआ था बजट बनना

केंद्र सरकार का वित्त मंत्रालय जैसे ही बजट के प्रकाशन जैसे अहम काम में जुटता है तो उससे पहले एक हलवा सेरेमनी होती है। इस साल 24 जनवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड की मौजूदगी में नॉर्थ ब्लॉक में यह कार्यक्रम हुआ। यह बजट से पहले की लॉक-इन प्रक्रिया मानी जीती है। इसके बाद बजट के प्रकाशन जैसी बेहद गोपनीय प्रक्रिया में शामिल अधिकारी और कर्मचारी बजट पेश होने तक कार्यालय में ही रहते हैं। यहां उनके लिए तमाम जरूरी सहूलियत जुटाई जाती है। बजट लीक न हो इसके लिए ये अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल फोन भी नहीं रख सकते। ये भी पढ़ें- बजट सत्र से पहले सत्ता पक्ष ने मानी विपक्ष की मांग, सस्पेंड हुए 146 विपक्षी सांसद हुए बहाल, सर्वदलीय बैठक में हुआ फैसला
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts