Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेंगलुरु में नहीं थम रहे मर्डर : कर्ज चुकाने के लिए B.Tech स्टूडेंट ने चाची को उतारा मौत के घाट, चोरी की सोने के चेन; टेंशन फ्री गोवा में दोस्तों के साथ की पार्टी

Follow on Google News
बेंगलुरु में नहीं थम रहे मर्डर : कर्ज चुकाने के लिए B.Tech स्टूडेंट ने चाची को उतारा मौत के घाट, चोरी की सोने के चेन; टेंशन फ्री गोवा में दोस्तों के साथ की पार्टी
बेंगलुरु। बेंगलुरु में मर्डर के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में एक महिला का मर्डर कर उसके शवों को टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया था। अब एक 20 साल के बीटेक स्टूडेंट ने अपनी चाची का मर्डर कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि उसने 50 हजार रुपए के लिए चाची की हत्या की थी। मर्डर करने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ गोवा गया और टेंशन फ्री होकर इंजॉय किया।

कर्ज चुकाने के लिए किया मर्डर

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम जसवंत रेड्डी है। वह कंप्यूटर साइंस में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र है। जसवंत का पिछले साल अक्टूबर में एक एक्सीडेंट हुआ था। उसने वाहन मालिक से केस दर्ज न करने के बदले 50 हजार रुपए जुर्माना देने का वादा किया था। तभी से ही जसवंत अपनी चाची सुकन्या से 50 हजार रुपए कर्ज चुकाने के लिए रुपए मांग रहा था।

घर छोड़ने के बहाने कार से किया किडनैप

पुलिस ने आगे बताया कि, जसवंत 12 फरवरी को चाची सुकन्या से मिलने और उसके सोने के गहने लूटने के लिए किराए की कार लेकर बेंगलुरु पहुंचा। सुकन्या काम पर थी। जिसके बाद जसवंत ने उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी कार में बिठा लिया। फिर उसने एक सुनसान जगह पर कार रोकी और अपना कर्ज चुकाने के लिए उससे पैसे मांगे। सुकन्या के पास पैसे नहीं थे। इसके बाद जसवंत ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसने सुकन्या के गले से 25 ग्राम की सोने की चेन निकाल ली और उसके शव को एस बिंगीपुरा गांव में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।

शव को ठिकाने लगाने के लिए खरीदा 5 लीटर पैट्रोल

चाची के शव को ठिकाने लगाने के लिए वह होसुर गया। वहां उसने 5 लीटर पेट्रोल खरीदा और वापस आकर सुकन्या के शव को जला दिया। सुकन्या का शव पूरा जलने तक वह वहीं खड़ा रहा। फिर वह सुकन्या का फोन लेकर केआर पुरम गया और उसे जंगल में फेंक दिया।

कर्ज चुकाकर बचे हुए पैसे से की पार्टी

इसके बाद वह हैदराबाद गया और 95 हजार रुपए में उसने चेन बेच दी। पहले तो उसने इन पैसों से अपना 50 हजार रुपए का कर्ज चुकाया फिर बाकी के पैसों से वह गोवा गया और अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। वहां से लौटने के बाद उसने अपनी क्लास ज्वाइन की ताकि किसी को कोई शक न हो।

कॉल रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बेंगलुरु पुलिस ने सुकन्या के कॉल डिटेल का रिकॉर्ड निकलवाया, जिसके बाद इस मामले की गुत्थी सुलझी। इसमें पता चला कि जसवंत ने हाल ही में उसे कई बार कॉल किया था। पुलिस ने मंगलवार यानी 27 फरवरी को जसवंत को पूछताछ के लिए बेंगलुरु बुलाया। पहले तो जसवंत ने दावा किया सुकन्या से उसकी बात कुछ महीने पहले हुई थी लेकिन बाद में कॉल रिकॉर्ड सामने आने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली। बता दें कि, मृतक महिला इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास डोड्डागुनी में रहती थी और एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में हाउसकीपिंग स्टाफ का काम किया करती थी। सुकन्या के पति डी नरसिम्हा रेड्डी ने 13 फरवरी को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। ये भी पढ़ें - बेंगलुरु में 70 साल की वृद्ध की हत्या : कई टुकड़ों में मिला शव, हाथ और पैर गायब; बेटी के साथ रहती थी महिला
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts