Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमृतसर बॉर्डर पर तस्कर से 2 करोड़ बरामद : संदिग्ध के घर पर पुलिस और BSF ने की थी छापेमारी, सर्च ऑपरेशन जारी

अमृतसर बॉर्डर पर तस्कर से 2 करोड़ बरामद : संदिग्ध के घर पर पुलिस और BSF ने की थी छापेमारी, सर्च ऑपरेशन जारी
अमृतसर। अमृतसर के सीमावर्ती गांव कक्कड़ में BSF के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने चुनाव के एक दिन बाद एक तस्कर के घर पर छापा मारकर 2 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। BSF को मिली जानकारी के बाद पंजाब पुलिस की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। अमृतसर के सीमावर्ती गांव कक्कड़ में यह तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

तलाशी अभियान जारी

बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, इनपुट मिलने पर सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल एक संदिग्ध तस्कर के घर पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान उसके घर से करीब 2 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। आगे की करेंसी की गिनती और तलाशी अभियान जारी है। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, यह बरामदगी सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी को खत्म करने के लिए बल की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

6 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त

इससे पहले भी इन आरोपियों द्वारा इस तरह के कई वारदातों को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। जहां बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने सीमावर्ती गांव रोड़ा वाला खुर्द और रतन खुर्द में सुबह के समय 2 ड्रोन जब्त किए थे, जिनके साथ एक-एक पैकेट हेरोइन भी बरामद की गई। जब्त की गई हेरोइन की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए के करीब थी। ये भी पढ़ें- दिल्ली से टोरंटो जाने वाली एयर कनाडा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट AC43 में जांच जारी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts