ताजा खबरराष्ट्रीय

मुंबई को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, युवक को हिरासत में लिया

मुंबई। मुंबई को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर सोमवार सुबह लगभग 11 बजे एक संदेश के माध्यम से धमकी मिली थी कि वह बहुत जल्द मुंबई में विस्फोट करने वाला है। ट्विटर के माध्यम से पुलिस को धमकी देने के नए तरीके का उपयोग करते हुए मुंबई को दहलाने की धमकी मिली है। अब तक ये धमकियां पुलिस को फोन कॉल और ई-मेल के माध्यम से मिलती थी। मुंबई पुलिस ने इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अकाउंट की जांच शुरू की और आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

आज की अन्य खबरें पढ़ें….

नागपुर-पुणे हाईवे पर हादसा, ट्रक और बस की भीषण टक्कर से 7 लोगों की मौत

महाराष्ट्र। नागपुर-पुणे हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंगलवार सुबह राज्य परिवहन निगम की बस और कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से 450 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित पुराने मुंबई-नागपुर राजमार्ग पर सिंदखेड राजा कस्बे के पास हुई। अधिकारियों के मुताबिक, बस महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की थी और यह पुणे से मेहकर जा रही थी। मृतकों में बस सवार पांच यात्री और दोनों वाहनों के चालक शामिल हैं।

तिहाड़ जेल में कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चोरी के मामले में सजा काट रहा था

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि कैदी की शिनाख्त जावेद के तौर पर की गई है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार शाम करीब पांच बजे जावेद ने केंद्रीय जेल संख्या 8/9 के साझा शौचालय क्षेत्र में फांसी लगा ली। अधिकारी के मुताबिक, जावेद को चोरी के एक मामले में दोषी ठहराया गया था। यह मामला मालवीय नगर पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट मामले की जांच कर रहे हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button