इंदौरमध्य प्रदेश

खंडवा : तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, पत्तों से उठाया शव; CCTV खंगाल रही पुलिस

मप्र के खंडवा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा। सड़क पर युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। ट्रक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पलाश के पत्तों और पॉलीथिन से उठाया।

घटनास्थल के पास एक व्यक्ति नशे में मिला

ये घटना छैगांवमाखन स्थित सीवी रमन यूनिर्वसिटी के पास हुई है। पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर सवा 2 बजे के करीब हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां कोई वाहन नहीं था। लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक युवक को कुचलकर भाग गया है। घटनास्थल के पास में ही एक अन्य व्यक्ति भी मिला, जो नशे धूत है। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो सकीं।

शराब दुकानों के सीसीटीवी खंगाले रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक, ना तो शव की पहचान हो पा रही, ना ही ये जानकारी मिल पर रही है कि ये किस वाहन पर सवार था। वहीं संभावना जताई जा रही कि किसी बाइक पर तीन लोग सवार होंगे, एक नशे में धुत था इसलिए हो सकता है कि ये लोग बाइक से गिर गए। हादसे के बाद बाइक चलाने वाला रफा-दफा हो गया। ये लोग छैगांवमाखन से खंडवा की तरफ जा रहे थे। पुलिस छैगांव की शराब दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले रही है।

ये भी पढ़ें: पन्ना : तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 9 वर्षीय बच्ची की मौत; 15 लोग घायल

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button