Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Upcoming Movies : अप्रैल में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, बड़े मियां से लेकर छोटे मियां मचाएंगे धमाल; कुछ सिनेमाघरों में तो कुछ OTT पर करेंगे मनोरंजन

Upcoming Movies : अप्रैल में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, बड़े मियां से लेकर छोटे मियां मचाएंगे धमाल; कुछ सिनेमाघरों में तो कुछ OTT पर करेंगे मनोरंजन
एंटरटेनमेंट डेस्क। जो लोग फिल्में देखने के शौकीन हैं, उनके लिए अप्रैल का महीना मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। अप्रैल में आपको फुल ऑन एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। इस महीने एक से बढ़कर एक एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें से कुछ फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी और कुछ OTT पर आने वाली हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर यह फिल्म बीते साल से खबरों में बनी हुई है। फिल्म में एक्शन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये 1998 में आई गोविंदा और अमिताभ बच्चन स्टारर सुपरहिट फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का रीमेक है। इसी वजह से फिल्म लगातार खबरों में बनी हुई है। इसका डायरेक्शन अली अब्बास ने किया है।

दुकान

सिद्धार्थ-गरिमा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दुकान' को अमर झुनझुनवाला और शिखा अहलूवालिया ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मोनिका पंवार के साथ-साथ सोहम मजूमदार, सिकंदर खेर, मोनाली ठाकुर, व्रजेश हीरजी भी नजर आएंगे। यह फिल्म एक रियल लाइफ इंसीडेंट पर बेस्ड है।

'टूटी फ्रूटी'

'टूटी फ्रूटी' की कहानी डॉग सोल्जर्स पर बेस्ड है। यह फिल्म सौहार्द और साहस की एक असाधारण कहानी को जीवंत करती है, जो सैनिकों और उनके वफादार कुत्ते साथियों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाएगी। 'टूटी फ्रूटी' की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म 8 अप्रैल को रिलीज होगी।\

फतेह

सोनू सूद अपनी फिल्म फतेह के सेट से कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर सोनू सूद ने फिल्म के बारे में बताया था कि यह उन युथ को श्रद्धांजलि देती है जो कई तरह से साइबर क्राइम का शिकार हो चुके हैं। रियल लाइफ स्टोरी पर बनी फिल्म की शूटिंग बहुत पहले ही पूरी हो चुकी है। फिल्म अपने पोस्ट प्रोडक्शन फेस में चल रही है। फिल्म 12 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लव सेक्स एंड धोखा 2

बालाजी टेलीफिल्म्स और कल्ट मूवीज पेश करते हैं दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की लव सेक्स और धोखा 2, जिसे एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।

मैदान

फिल्म मैदान ईद के मौके पर 10 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म गुमनाम नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी की झलक पेश करेगी, जिन्होंने अपना जीवन फुटबॉल के लिए समर्पित कर दिया और भारत को बहुत गौरव दिलाया। उनकी जीवनी पर आधारित यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। अजय देवगन के अलावा मैदान में प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रूद्रनील घोष प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फ्रेश लाइम फिल्म्स, जी स्टूडियोज और बेव्यू प्रोजेक्ट्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है।

दो और दो प्यार

दो और दो प्यार में विद्या और प्रतीक के अलावा इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी अहम किरदार में हैं। शीर्षा गुहा ठाकुरता इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। कहा जा रहा है कि 'दो और दो प्यार' साल 2017 में आई विदेशी फिल्म 'द लवर्स' की कहानी पर आधारित है। फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ये भी पढ़ें - IPL 2024 : नेशनल टीवी पर स्मोकिंग करते दिखे शाहरुख खान, मैच के दौरान खुलेआम सिगरेट पीने का वीडियो हुआ वायरल… हुए ट्रोल
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts