Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Tikamgarh News : थाने से फरार दुष्कर्म के आरोपी का शव पेड़ पर लटका मिला, खरगापुर पुलिस ने लिया था हिरासत में

Tikamgarh News : थाने से फरार दुष्कर्म के आरोपी का शव पेड़ पर लटका मिला, खरगापुर पुलिस ने लिया था हिरासत में
टीकमगढ़। जिले में थाने से फरार दुष्कर्म के आरोपी का शव सोमवार को पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी पुलिस को चकमा देकर खरगापुर थाने से भागा था। पुलिस पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लापरवाही पर पुलिसकर्मी पर हुई थी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, खरगापुर पुलिस ने 19 मई को मूरत (26) निवासी पिपरा बिलारी हिरासत में लिया था। जिसे दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। थाने में पूछताछ के दौरान मूरत पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। हिरासत से आरोपी के भाग जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने 3 हेड कॉन्स्टेबलों को लाइन अटैच कर दिया था। उस समय एसडीओपी राहुल कटरे ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया था।

परिजनों को बुलाया जा रहा था थाने

आरोपी के गांव के ग्रामीणों का कहना है कि मूरत के थाने से फरार होने के बाद से पुलिस उसके परिजन से पूछताछ कर रही थी। परिवारवालों को थाने बुलाया जा रहा था। परिजन पुलिस के रवैया से परेशान थे। थाने से भागे रेप के आरोपी का शव सोमवार को उसके घर के पीछे लगे कटहल के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। वहीं पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के गुना में भीषण हादसा : डिवाइडर तोड़कर पुलिया से नीचे गिरा ट्रक, UP के 4 लोगों की मौत; कर्नाटक जा रहे थे सभी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts