Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंडोनेशिया के असेह प्रांत के पास नाव डूबी, रोहिंग्या मुसलमानों को ले जा रही थी; मछुआरों ने 6 शरणार्थियों को बचाया

इंडोनेशिया के असेह प्रांत के पास नाव डूबी, रोहिंग्या मुसलमानों को ले जा रही थी; मछुआरों ने 6 शरणार्थियों को बचाया
बंदा असेह (इंडोनिशिया)। दर्जनों रोहिंग्या मुसलमानों को ले जा रही नाव बुधवार को इंडोनेशिया के उत्तरी प्रांत असेह में कुआला बुबोन समुद्र तट से लगभग 16 मील दूर पलट गई। कुआला बुबोन के स्थानीय मछुआरों ने छह शरणार्थियों को बचाया और उन्हें एक अस्थायी आश्रय स्थल पहुंचाया है। इस हादसे में अब तक किसी भी तरह की कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

इंडोनेशिया में नवंबर के बाद शरणार्थियों की संख्या बढ़ी

म्यांमार में उग्रवाद के खिलाफ सेना के अभियान के बाद करीब 740,000 रोहिंग्या देश छोड़कर बांग्लादेश में शरण लिए हुए हैं। बांग्लादेश में भीड़भाड़ वाले शिविरों से हजारों लोग पड़ोसी देशों में भागने की कोशिश कर रहे हैं। इंडोनेशिया में नवंबर के बाद से शरणार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे उसे मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगानी पड़ी है। असेह पहुंचने वाले रोहिंग्या को साथी मुसलमानों से द्वेषपूर्ण व्यवहार का सामना करना पड़ता है। पिछले साल लगभग 4,500 रोहिंग्या नाव से म्यांमार और पड़ोसी बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों से भाग गए। इनमें से दो-तिहाई महिलाएं और बच्चे थे। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के मुताबिक, पिछले साल 569 रोहिंग्या बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर को पार करते समय मारे गए या लापता हो गए। यह समुदाय में 2014 के बाद शरण के लिए भागने के दौरान हुई मौतों की सबसे अधिक संख्या है। ये भी पढ़ें- World Air Quality Report 2023 : बिहार का बेगूसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, 134 देशों में पहले पर बांग्लादेश, जानिए AQI रैंकिग में भारत का स्थान
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts