ग्वालियरमध्य प्रदेश

अंधे कत्ल का खुलासा: प्रेमी ही निकला महिला का कातिल, गला रेतकर गुप्तेश्वर पहाड़ी के जंगल में फेंका था शव, जानें कारण

ग्वालियर। गुप्तेश्वर पहाड़ी के जंगल में एक महिला का शव मिला था। इस अंधे कत्ल का खुलासा जनकगंज थाने की पुलिस ने सिर्फ 6 घंटे में कर दिया है। प्रेमी ने ही रविवार सुबह गला रेतकर महिला की हत्या की थी। प्रेमी को शक था कि महिला के उसके साथ-साथ किसी और से भी संबंध हैं। इसी के चलते उसने महिला को मिलने बुलाया और गला रेतकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें: यूक्रेन से लौटे MP के 4 स्टूडेंट : CM शिवराज ने फोन पर की बच्चों से बात, दिल्ली रेसिडेंट कमिश्नर को दिए ये निर्देश

क्या है मामला ‌?

शहर के जनकगंज गुप्तेश्वर मंदिर के पास निवासी सविता उर्फ पपीता बंजारा (35) पत्नी स्व. प्रकाश सिंह का शव रविवार सुबह गुप्तेश्वर के जंगल में पड़ा मिला है। घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर टीआई आलोक सिंह परिहार, जनकगंज थाना प्रभारी संतोष यादव मौके पर पहुंच गए। मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी। पता लगा है कि मृतका सविता के घर में दो बच्चे व मां है। बच्चे रवि (8) बेटी खुशी (11) हैं। शाम 7 बजे सविता काम से घर लौटी थी। देर रात वह अपने कमरे में सोने जाने की बोलकर चली गई, लेकिन सुबह वह घर पर नहीं मिली। काफी देर होने पर परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया।

महिला की गला रेतकर की थी हत्या

इसी दौरान जंगल में एक शव पड़ा होने की खबर मिली। परिजन ने वहां पहुंचकर शव की शिनाख्त सविता उर्फ पपीता के रूप में की। महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। मृतका की मां ने बताया था कि सविता को उसके देवर कल्ली ने दो दिन पहले ही फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा पड़ोस में रहने वाले एक जाट ने भी उसे किसी प्रॉपर्टी को लेकर धमकाया था। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो यह दोनों घटना के समय अपने-अपने घर पर पाए गए। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का को और गंभीरता से बढ़ाया।

ये भी पढ़ें: पत्नी की रूह कंपा देने वाली करतूत: दोस्त के साथ मिलकर पति के टुकड़े-टुकड़े कर घर में गाड़ा, ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की महिला के एक सीपी कॉल खान नाम के युवक से संबंध थे। दोनों के बीच में गहरी दोस्ती थी। रात को सीपी कॉल उस एरिया में देखा गया है। पुलिस ने कुछ ही देर बाद सीपी कॉल खान को उठा लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि महिला से उसके प्रेम संबंध थे, लेकिन पिछले कुछ समय से वह एक और लड़के के संपर्क में थी। वह उसे डबल क्रॉस कर रही थी। कई बार उसे कर समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। रात को भी उसे समझाया था, लेकिन जब उसने नहीं सुनी तो उसकी हत्या कर दी।

माइनिंग ब्लास्ट हुई थी पति की मौत

सविता के पति प्रकाश की मौत करीब 10 साल पहले ब्लास्ट में हुई थी। सविता की ससुराल बिलौआ में है। उसका पति खदान पर काम करता था। वहां माइनिंग ब्लास्ट में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद महिला को उसके देवर ने रख लिया, लेकिन कुछ साल बाद देवर भी नाबालिग से गलत हरकत करने पर जेल चला गया। अभी सविता अपनी मां के पास गुप्तेश्वर मंदिर के पास रह रही थी।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button