
दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक हिंदी को भारत की मातृभाषा माना जाता है। हर साल 14 सितंबर, 2022 को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी को अब देश से लेकर विदेशों तक में बढ़ावा दिया जाता है। इसी मकसद से आज की तारीख को हर साल राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं हिंदी भाषा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य-
हिंदी दिवस 2022: इतिहास
संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया और तब से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। यह भारतीय गणराज्य की 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1949 में इसकी शुरुआत की थी और हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का फैसला किया था।
हिंदी भाषा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
फारसी से निकला है ‘हिंदी’ नाम
हिंदी नाम फारसी भाषा से निकला है। हिंदी को इसका नाम फारसी शब्द हिंद से मिला है, जिसका अर्थ है “सिंधु नदी की भूमि”। भारत की सिंधु घाटी सभ्यता काफी प्राचीन थी, यह सिंधु नदी के किनारे बसी थी। इसलिए फारसियों द्वारा सिंधु नदी के किनारे रहने वाले लोगों को हिन्दू और उनके द्वारा बोली जाने वाली भाषा को हिंदी कहा जाने लगा।
60 करोड़ लोग बोलते हैं हिंदी
- दुनियाभर में 420 मिलियन से अधिक लोग अपनी मातृभाषा के रूप में हिंदी बोलते हैं। इसके अलावा लगभग 120 मिलियन लोग इसे दूसरी भाषा के रूप में बोलते हैं।
- भारत में वर्तमान में करीब 50 करोड़ लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं।
- हिंदी को दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा माना जाता है।
- दुनिया भर की बात करें तो करीब 60 करोड़ लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं।
हिंदी राष्ट्रीय नहीं राजकीय भाषा
- हिंदी राष्ट्रीय नहीं बल्कि राजकीय भाषा है। 26 जनवरी 1950 को संविधान के अनुच्छेद 343 में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी।
- बिहार उर्दू की जगह हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने वाला पहला राज्य है।
अंग्रेजी में लिए गए हिंदी शब्द
- अनेकों अंग्रेजी शब्द जैसे अवतार, बंगला, गुरु, जंगल, कर्म, लूट, मंत्र, निर्वाण, खाकी, पंच, पजामा, शैम्पू, ठग, शर्बत, आंधी और योग सहित अंग्रेजी शब्द हिंदी से लिए गए हैं।
- नेपाल, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, फिजी, मॉरीशस, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अमेरिका, यूके, जर्मनी और टोबैगो में भी हिंदी बोली जाती है।
ये भी पढ़ें- हिंदी दिवस आज: 14 सितंबर 1949 को हिंदी को मिला था राजभाषा का दर्जा, दक्षिण भारत में हुआ था इसका विरोध