Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दतिया में भाजपा की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष को मारी गोली, पैर में गोली लगने से घायल, मंदिर जाते समय किया हमला

दतिया में भाजपा की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष को मारी गोली, पैर में गोली लगने से घायल, मंदिर जाते समय किया हमला
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीतू विश्वकर्मा पर गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ। घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने नीतू पर फायरिंग की। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गईं। इंदरगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीतू विश्वकर्मा रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। रास्ते में दो बाइक सवारों ने उनका पीछा किया और उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके पैर में लगी। घायल अवस्था में उन्हें परिजनों ने तुरंत इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद नीतू ने 5 लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को घटना की कहानी पर संदेह

सूत्रों का कहना है कि पुलिस को नीतू की बयानबाजी और घटना की कहानी में कुछ संदेह नजर आ रहा है। घटना को लेकर एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि नीतू विश्वकर्मा कुछ समय पहले दहेज हत्या के गंभीर मामले में जेल जा चुकी हैं और एक महीने पहले ही जमानत पर रिहा हुई थीं। इस पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस मामले की हर कोण से जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- सिंगरौली : ढाबे के बंद कमरे में मिले दो नाबालिगों के शव, पुलिस जांच में जुटी, ढाबे में काम करते थे दोनों
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts