Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: रायपुर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, शिव प्रकाश की अध्यक्षता में चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार पर होगा मंथन

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की अध्यक्षता में प्रदेश मुख्यालय में बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत शीर्ष नेतृत्व मौजूद रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया जा रहा है।
रायपुर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, शिव प्रकाश की अध्यक्षता में चुनावी रणनीति और संगठन  विस्तार पर होगा मंथन

प्रेम कुमार, रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: ऑडिट में बड़ा खुलासा: रायपुर से भानुप्रतापपुर तक 11 निकायों को 10 करोड़ की चपत, टैक्स वसूली और वित्तीय गड़बड़ियों पर सवाल

रायपुर में शुरू हुई भाजपा की अहम बैठक

रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया जा रहा है।

/img/129/1784634380662

शिव प्रकाश कर रहे बैठक की अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कर रहे हैं। संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष चर्चा की जा रही है।

/img/129/1784634396719

यह भी पढ़ें: CG NEWS: RTE में दाखिले का आखिरी मौका, 9,242 सीटें अब भी खाली, 22 जुलाई से फिर शुरू होंगे आवेदन

मुख्यमंत्री सहित शीर्ष नेतृत्व मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री अजय जम्वाल मौजूद हैं। सभी वरिष्ठ नेता संगठन की आगामी रणनीति पर अपने सुझाव रख रहे हैं।

/img/129/1784634389837

कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: CSMCL ओवरटाइम घोटाला: 172 करोड़ के भुगतान मामले में पूर्व MD अरुणपति त्रिपाठी की रिमांड 25 जुलाई तक बढ़ी

आगामी कार्यक्रमों पर बनेगी रणनीति

बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार किए जाने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष फोकस कर रहा है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts